जीत का नशा... अपनी ही पुलिस को नहीं बख्श रहे TMC कार्यकर्ता, हमले में 7 पुलिसकर्मी घायल

झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित है कल्याणेश्वरी। यह इलाका पश्चिम बंगाल में है। यह झारखंड के मैथन से सटा है। यहां टीएमसी का आंचलिक कार्यालय है। यहां पर कल्याणेश्वरी फाड़ी (Police Out Post) की पुलिस एक मामले के नामजद अभियुक्त राजा खान को गिरफ्तार करने गई थी।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 05:24 PM (IST)
जीत का नशा... अपनी ही पुलिस को नहीं बख्श रहे TMC कार्यकर्ता, हमले में 7 पुलिसकर्मी घायल
हमले के दाैरान सड़क पर पड़ा पुलिसकर्मी ( फोटो जागरण)।

मैथन, जेएनएन। 2 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 ( West Bengal Elections-2021) का परिणाम आने और तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद राज्य में राजनीतिक हिंसा की खबरें लगातार आ रही हैं। Trinamool Congress कार्यकर्ता BJP समर्थकों पर हमला कर रहे हैं। हमले में कइयों की जान जा चुकी है। इस बीच पश्चिम बंगाल के West burdwan जिले के कल्याणेश्वरी से एक हैरान करने वाली खबर आई है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला कर पश्चिम बंगाल पुलिस के 7 से ज्यादा पदाधिकारियों और जवानों को घायल कर दिया है। यह घटना पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर चढ़े जीत के नशे को समझने के लिए काफी है। वह पश्चिम बंगाल पुलिस को भी कुछ नहीं समझ रहे हैं। वह भी तब जब पश्चिम बंगाल की राजनीति पुलिस केंद्रित है। यहां पुलिस सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार करेत हैं।

कल्याणेश्वरी आंचलिक कार्यालय से हुआ हमला

झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित है कल्याणेश्वरी। यह इलाका पश्चिम बंगाल में पड़ता है। यह झारखंड के मैथन से सटा हुआ है। यहां पर टीएमसी का आंचलिक कार्यालय है। यहां पर कल्याणेश्वरी फाड़ी (Police Out Post) की पुलिस एक मामले के नामजद अभियुक्त राजा खान को गिरफ्तार करने गई थी। इसी दाैरान टीएमसी कार्यालय में बैठे लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को चोट आई हैं। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल्यानेश्वरी फाड़ी के प्रभारी अमरनाथ दास के अनुसार पुलिस एक नामजद अभियुक्त राजा खान को गिरफ्तार करने गई थी। इसी दाैरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। खुद थानेदार अमरनाथ दास भी चोट लगी है। 

घटना के बाद पुलिस छावनी में बदला इलाका

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के कई थानों से पुलिस बुलानी पड़ी। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घटना के  मुख्य अभियुक्त टीएमसी नेता राजा खान एवं उसके पिता बूढ़ा खान को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। घटना गुरुवार करीब 11:00 बजे के आसपास टीएमसी के कल्यानेश्वरी आंचलिक कार्यालय में दो पक्षों के बीच पंचायती चल रही थी। इसी दौरान कल्यानेश्वरी फाड़ी की पुलिस को सूचना मिली कि वहां कुछ गड़बड़ी हो रही है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो पहले से ही तैयार बैठे टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पार्टी पर ही हमला कर दिया।  ज

टीएमसी नेता की सफाई 

टीएमसी कार्यालय में पुरानी बाइक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पंचायती हो रही थी। बादल सेन एवं रोहित सेन में बाइक लेनदेन को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों को टीएमसी के आंचलिक कार्यालय में बैठाकर समझौता कराया जा रहा था। इस दौरान टीएमसी के जनरल सेक्रेटरी राजा खान की गिरफ्तारी के लिए कलेश्वरी पुलिस पहुंच गई और बवाल शुरू हो गया। वहीं बादल सेन की बहन काजल सेन ने आरोप लगाया है कि राजा खान, बुढा खान ने जबरन हमारी बाइक को रोहित सिंह को देने के लिए दबाव बना रहे थे। नहीं दिया तो मेरे पिता मोहन सेन, ममता सेन, भाई बादल सेन के साथ मारपीट की। जबकि टीएमसी नेता बूढ़ा खान ने आरोप लगाया कि दोनों लोग बाइक के लेनदेन के लिए पिछले कई दिनों से झगड़ रहे थे। दोनों को बुलाकर आंचलिक कार्यालय में समझौता कराया जा रहा था। इसी दौरान कल्यानेश्वरी पुलिस के पदाधिकारी एवं प्रभारी अमरनाथ दास जबरन कार्यालय में घुसकर मेरे बेटे राजा खान और मेरे साथ मारपीट की। 

chat bot
आपका साथी