धनबाद में 16 लाख के उपर पहुंची कोरोना टीकाकरण की संख्या

धनबाद में कोरोना की का कारण अपने रफ्तार पर हैं जिले में कुल टीकाकरण की संख्या 16 लाख से ऊपर हो गई है। इसमें एक 11 लाख 71 हजार ने पहला डोज लिया है। वही 432000 ने दूसरा ले डोज लिया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:47 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:41 PM (IST)
धनबाद में 16 लाख के उपर पहुंची कोरोना टीकाकरण की संख्या
16 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना का टीका धनबाद में लगा लिया है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद में कोरोना टीकाकरण अपने रफ्तार पर है। जिले में कुल टीकाकरण की संख्या 16 लाख के ऊपर हो गई है। गुरुवार दोपहर तक 16. 04 लाख लाभुकों को टीका लगाया गया है। इसमें 11.71 लाख महिला पुरुष ने पहला डोज लिया है। वहीं 4.32 लाख महिला पुरुषों में ने दूसरा डोज लिया है। सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत ने बताया कि दूसरे डोज लेने वाले लोगों के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। इधर गुरुवार को विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर भारी भीड़ है। 

आईएसएम शॉपिंग कंपलेक्स में भारी भीड़

आईएसएम शॉपिंग कंपलेक्स में अलग से टीकाकरण कैंप लगाया गया है। इस कैंप में सुबह से ही महिला और पुरुषों की भारी भीड़ लगी हुई है। टीकाकरण के लिए आठ अलग-अलग केबल लगाए गए हैं। टीकाकरण पदाधिकारी डॉ विकास राणा ने बताया कि लोगों को परेशानी ना हो इसलिए यहां अलग से पेयजल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया जिले में सबसे ज्यादा लोगों को कोविशिल्ड वैक्सीन लगाया गया है। यह वैक्सीन लगभग 13 लाख लोगों ने लिया है। 

सदर अस्पताल में 1 घंटे देर से शुरू हुआ टीकाकरण

जिले में एक ओर विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक टीका लगाया जा रहा है। वहीं सदर अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से लेटलतीफी की जा रही है। गुरुवार को सुबह 10 बजे की जगह 11 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। इसे लेकर सुबह में आने वाले लोगों ने हंगामा किया। लोगों का कहना था 1 घंटे तक लोग यहां इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 11 को शुरू हुआ है। इधर अस्पताल के प्रभारी डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण समय पर चल रहा है। जहां परेशानी हो रही है उसे दूर की जाएगी।

chat bot
आपका साथी