Dhanbad Weather Updates थोड़ी देर में बदलने वाला है मौसम का मूड, गरज के साथ बरसेंगे बादल, वज्रपात का भी खतरा

शहर में सुबह से ही धूप गायब है और बादलों ने अपनी सल्तनत कायम कर ली है। मौसम विभाग ने कुछ देर में गरज के साथ बारिश के संकेत दिए हैं। इसके साथ ही वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 01:04 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 01:11 PM (IST)
Dhanbad Weather Updates थोड़ी देर में बदलने वाला है मौसम का मूड, गरज के साथ बरसेंगे बादल, वज्रपात का भी खतरा
शहर में सुबह से ही धूप गायब है और बादलों ने अपनी सल्तनत कायम कर ली है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद : शहर में सुबह से ही धूप गायब है और बादलों ने अपनी सल्तनत कायम कर ली है। मौसम विभाग ने कुछ देर में गरज के साथ बारिश के संकेत दिए हैं। इसके साथ ही वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी है। धनबाद के साथ-साथ पड़ोसी जिला जामताड़ा में भी मेघ गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को भी दिनभर धूप-छांव रहने के बाद दोपहर बाद एकाएक मौसम ने रंग बदल लिया था। धूल भरी आंधी के साथ घने काले बादलों ने दिन में अंधेरा कर दिया था। इससे सड़कों पर अंधेरा फैलने से गाड़ियों की हेडलाइट जल गई थीं। गर्जन के साथ घंटेभर जोरदार बारिश हुई जिससे शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए थे। शुक्रवार को हुई बारिश से दो से तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री से लुढ़क कर 33 पर पहुंच गया।बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दे दी। आज भी बारिश की संभावना जताई गई है।

पिछले दिनों तक धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में बारिश का ग्राफ कम रहा। कुछ जगहों पर ही हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि पाकिस्तान और राजस्थान होकर चलने वाली शुष्क हवाओं का प्रभाव इस ओर भी रहा जिससे मानसून कमजोर हुआ और बारिश कम हुई। उमस भरी गर्मी का भी एहसास हुआ। अब एक बार फिर परिस्थिति बदल रही है। मानसून फिर से अपने तेवर में लौट रहा है। इससे अगले कई दिनों तक गरज के साथ बारिश हो सकती है।

बुधवार सात जुलाई तक का संभावित तापमान

शनिवार अधिकतम 33 न्यूनतम 25

रविवार अधिकतम 32 न्यूनतम 25

सोमवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25

मंगलवार अधिकतम 32 न्यूनतम 26

बुधवार अधिकतम 31 न्यूनतम 26

chat bot
आपका साथी