Dhanbad weather Update: 2 दिन पहले आ जाएगा मानसून, आंधी के साथ बिजली गिरने का भी खतरा; पढ़ें माैसम विभाग की चेतावनी

Jharkhand Weather Update Dhanbad समेत पूरे झारखंड में 15 जून को मानसून आने की मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी। अब 2 दिन पहले आने की बात की जा रही है। मानसून 13 जून को आ सकता है। साथ ही आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 06:55 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 12:42 PM (IST)
Dhanbad weather Update: 2 दिन पहले आ जाएगा मानसून, आंधी के साथ बिजली गिरने का भी खतरा; पढ़ें माैसम विभाग की चेतावनी
झारखंड में समय से पहले मानसून आने की संभावना ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में 15 जून को मानसून आने की भविष्यवाणी की गई थी। अब पहले आने की बात की जा रही है। दो दिन पहले ही 13 जून को धनबाद में मानसून आ सकता है। साथ ही बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, हजारीबाग, गोड्डा, देवघर, दुमका, साहिबगंज आदि जिलों में भी समय से पहले मानसून आ जाएगा। इस लेकर माैसम विभाग ने सूचना जारी की है। मानसून की बारिश के साथ वज्रपात का भी खतरा हैधनबाद मे मंगलवार सुबह से ही भीषण गर्मी है। सुबह से ही धूप अपना तेवर दिखा रही है। दिन चढ़ने के साथ आसमान से आग बरसने जैसे हालात हैं। उमस भरी गर्मी से आम लोग बेचैन हैं। मौसम का यह हाल अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा। 10 जून की शाम या 11 जून से मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं।

दोपहर में जरूरी हो तभी घर से निकले

मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया विकसित होने जा रहा है। इस लो प्रेशर से 11 जून को आंधी बारिश के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है। झारखंड के साथ बंगाल और ओडिशा में इससे भारी बारिश की संभावना है। इस लो प्रेशर से मानसून को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।13 जून तक मानसून का धनबाद में आगमन हो जाएगा। मंगलवार को शहर का तापमान बेहद गर्म रहने वाला है। इसलिए दोपहर में अगर बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें वरना घर पर रहना ही बेहतर होगा। तेज धूप तबीयत बिगाड़ सकती है। 

11 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मंगलवार के बाद से धीरे धीरे तापमान में गिरावट की भी संभावना जताई गई है। शुक्रवार तक शहर का अधिकतम तापमान 40 से घटकर 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानी 11 डिग्री तक की गिरावट तापमान में होने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिल जाएगी।  11 जून तक का संभावित तापमान मंगलवार अधिकतम 40 न्यूनतम 27 बुधवार अधिकतम 36 न्यूनतम 24 गुरुवार अधिकतम 32 न्यूनतम 23 शुक्रवार अधिकतम 29 न्यूनतम 23

chat bot
आपका साथी