Monsoon Update: पड़ोस में आ गया मानसून, धनबाद के रास्ते आज झारखंड में करेगा प्रवेश; पढ़ें माैसम विभाग की चेतावनी

Jharkhand Weather Update झारखंड के सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल में मानसून पहुंच गया है। मानसून की गति थोड़ी तेज चल रही है। 2 दिन पहले ही आज शाम या देर रात तक धनबाद में मानसून आ जाएगा। 15 जून तक झमाझम बारिश होगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 05:53 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 09:03 AM (IST)
Monsoon Update: पड़ोस में आ गया मानसून, धनबाद के रास्ते आज झारखंड में करेगा प्रवेश; पढ़ें माैसम विभाग की चेतावनी
मानसून ने दिया दस्तक ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Dhanbad Weather Update झारखंड में मानसून के 12 से 15 जून के बीच पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने जताई थी। इसकी भी संभावना जताई गई थी कि अगर मानसून की रफ्तार धीमी रही और अरब सागर से आने के दौरान बीच रास्ते में कहीं रुक गया तो 15 से 18 जून के बीच इसके पहुंचने की संभावना बनेगी। पर मानसून ने समय से पहले ही अपना सफर पूरा कर लिया। गुरुवार को मानसून ने पश्चिम बंगाल में दस्तक दे दिया। अब शुक्रवार शाम या रात तक मानसून के धनबाद के रास्ते झारखंड में प्रवेश की संभावना बन गई है। इसके बाद अगले चार दिनों तक धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, रामगढ़, दुमका, देवघर समेत पूरे झारखंड में झमाझम बराशि होगी।

तेज बारिश के साथ वज्रपात का खतरा

मानसून अध्ययनकर्ता डॉ एसपी यादव की मानें तो गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह से दोपहर बाद से धनबाद में भारी बारिश हुई। 3 से 4 घंटे तक हुई लगातार बारिश से धनबाद में तकरीबन 32 एमएम वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। शुक्रवार को भी धूप छांव के बीच झमाझम बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने भी 12 से 15 जून के दौरान पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई है। 11 जून को उत्तर पूर्वी जिलों में 30 से 40 की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वज्रपात से भी सावधानी बरतने को लेकर मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है। धनबाद के साथ-साथ राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। झारखंड समेत बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश , उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 12 से 15 जून के दौरान भारी बारिश के साथ वज्रपात को लेकर सतर्कता बरतने की गुजारिश की गई है। 

शनिवार से 30 के नीचे रहेगा तापमान 

2 दिनों से हो रही लगातार बारिश से धनबाद के तापमान में कमी आने लगी है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान के 30 डिग्री पर ही रहने की संभावना है। शनिवार से इसमें 2 डिग्री की कमी आएगी। शनिवार से अगले चार-पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री के भी नीचे रहेगा। यानी झुलसाने वाली गर्मी का सामना कई दिनों तक नहीं करना होगा।

 मंगलवार 15 जून तक का संभावित तापमान शुक्रवार अधिकतम 30 न्यूनतम 24 शनिवार अधिकतम 28 न्यूनतम 24   रविवार अधिकतम 27 न्यूनतम 24 सोमवार अधिकतम 28 न्यूनतम 24  मंगलवार अधिकतम 28 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी