Jharkhand Wether Update: धनबाद के रास्ते झारखंड में आया मानसून, 24 घंंटे में पूरे सूबे में होगा फैलाव; बारिश के साथ वज्रपात का खतरा

Jharkhand Monsoon News झारखंड में मानसून प्रवेश कर गया है। पश्चिम बंगाल से धनबाद होते हुए मॉनसून ने राज्य में प्रवेश किया। अगले 24 घंटे में इसके पूरे प्रदेश में फैल जाने की संभावना है। धनबाद में देर शाम से हल्की बारिश हो रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 03:52 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 08:31 PM (IST)
Jharkhand Wether Update: धनबाद के रास्ते झारखंड में आया मानसून, 24 घंंटे में पूरे सूबे में होगा फैलाव; बारिश के साथ वज्रपात का खतरा
धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक पर मानसून की बारिश के बाद का मनभावन नजारा।

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Wether Update इंतजार की घड़ियां खत्म। वो पल आ गया जिसका प्रकृति पूरे साल बेसब्री से इंतजार करती है। जी हां, झारखंड में भी मानसून आ गया। पश्चिम बंगाल से धनबाद के रास्ते चुपके से मानसून ने प्रवेश कर गया। शनिवार देर शाम बारिश शुरू हो गई। अगले 24 घंटे में राज्य के सभी हिस्से में मानसून के बादल पहुंच जाएंगे। मौसम विभाग रांची ने भी मानसून के धनबाद प्रवेश की आधिकारिक घोषणा कर दी। मानसूनी बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।

Significant Weather Features dated 12-06-2021 are: pic.twitter.com/NsYjX0ezt3

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 12, 2021

धनबाद समेत झारखंड के सभी हिस्से में सक्रिय स्थिति में मानसून

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून राज्य के ज्यादातर हिस्से में सक्रिय स्थिति में है। शनिवार को धनबाद से राज्य में इसका प्रवेश हुआ है । अगले 24 घंटे में झारखंड के सभी इलाकों में मानसून के पहुंचने जैसी परिस्थिति बन चुकी है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, ओडिशा और बंगाल के गंगा के तटों के आसपास बना लो प्रेशर अब पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय हिस्से में सक्रिय हो गया है। अगले दो-तीन दिनों में इसका प्रभाव भी झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में दिख सकता है। दूसरी ओर, मानसून अध्ययनकर्ता डॉ. एसपी यादव ने बताया कि आज प्रत्यक्ष रूप से मानसून के बादलों की आवाजाही दिख रही है। धनबाद में मानसून प्रवेश कर गया है। कुछ अन्य हिस्से में भी मानसूनी बादल मंडरा रहे हैं।

Update on Southwest Monsoon for today, 12th June 2021:

♦ Southwest Monsoon has further advanced into the remaining parts of Northwest Bay of Bengal, some more parts of Odisha, most parts of West Bengal, and some parts of Jharkhand and Bihar today, the 12th June. pic.twitter.com/P0uT97qntL

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 12, 2021

लगातार बदलती रही मानसून की गति

मानसून की गति को देखते हुए सबसे पहले 15 जून तक झारखंड में पहुंचने की भविष्यवाणी की गई थी। इसके बाद 13 जून को मानसून पहुंचने का अलर्ट जारी किया गया। इसके पश्चिम बंगाल पहुंचने के बाद 11 जून को झारखंड में पहुंचने का पूवार्नुमान था। 11 जून को धनबाद में जमकर बारिश भी हुई। इसके बाद कहा गया कि 13 जून को मानसून आएगा। लेकिन 24 घंटे पहले ही शनिवार को धनबाद में पहुंच गया। 

धनबाद में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, सामान्य से 95 फीसद ज्यादा झमाझम

जून के पहले सप्ताह में सूखा जैसे हालात झेल रहे धनबाद पर एकाएक बारिश मेहरबान हो गई। तीन-चार दिनों की लगातार बारिश से धनबाद का रिकॉर्ड शीर्ष पर पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़े पर गौर करें तो एक से 12 जून के दौरान धनबाद में सामान्य बारिश 54.3 एमएम होती है जो इस बार 105.8 एमएम यानी 95 फीसद ज्यादा रही। यानी प्री-मानसून की बारिश में ही धनबाद पूरी तरह भीग गया। अब पूरा मानसून बाकी है। मानसून में भी अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी