कोयलांचल में धूमधाम से की गई वट सावित्री की पूजा

जाटी निरसा/ कुमारधुबी/गलफरबाड़ी निरसा क्षेत्र में गुरुवार को सुहागिनों ने वट सावित्री की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 06:07 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 06:07 PM (IST)
कोयलांचल में धूमधाम से की गई वट सावित्री की पूजा
कोयलांचल में धूमधाम से की गई वट सावित्री की पूजा

जाटी, निरसा/ कुमारधुबी/गलफरबाड़ी: निरसा क्षेत्र में गुरुवार को सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा मनाई। निरसा, मुगमा, गलफरबाड़ी कुमारधुबी, मैथन, चिरकुंडा, पंचेत समेत कलियासोल में बरगद पेड़ के नीचे सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु के लिए मंगल कामना की। पूर्वी गोविदपुर क्षेत्र के बागसुमा, देवली, खरकाबाद, बरवा पूर्व, बस्तीपुर, तिलावनी में मंदिर परिसर स्थित वट वृक्ष के नीचे पूजा का विशेष आयोजन किया गया। पूर्वी गोविदपुर प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर, शंकरडीह, पोखरिया, लटानी, घोषालडीह, मोहलीडीह, सोहनाद आदि गांवों में महिलाओं ने वट सावित्री पूजा की। महिलाओं ने बरगद पेड़ के चारों ओर मौली धागा बांधते हुए परिक्रमा लगाई। किसी ने 51 तो किसी ने 101 चक्कर लगाए। पूजा में शामिल महिलाओं ने एक-दूसरे को सिदूर लगाया। सुहागिनों ने बरगद के पेड़ के नीचे पंडितों से वट वृक्ष की महिमा और सावित्री सत्यवान की कथा सुनी। पूजा के बाद सुहागिनों ने दान किया।

----------------

सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना की

जाटी, कतरास: कतरास तथा आस पास के इलाकों में गुरुवार को वट सावित्री पूजा हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु की कामना कर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। महिलाएं एक-दूसरे का सिदूर लगाकर अखंड सुहागन का आशीष लिया। कतरास शहर के शिव मोहल्ला, राजेंद्र नगर, गद्दी मोहल्ला, सिनेमा रोड, रेलवे कालोनी, सलानपुर, रामकनाली, केसलपुर, तिलाटांड़, राजबाड़ी रोड आदि इलाके में पूजा अर्चना किया गया। तेतुलमारी के तिलाटांड़, छोटानगरी, गंडुवा, नगरी कला, सुभाष चौक, वेस्ट मोदीडीह, पांडेडीह बाजार, बेलदारिया बस्ती आदि जगहों पर पूजा अर्चना की गई। राजगंज, बागदाहा, डोमनपुर, महेशपुर, दलुडीह आदि गांवों में सुहागिनों ने अपने पति के लंबी आयु की पूजा अर्चना की। तोपचांची, गोमो, बाघमारा, बरोरा, नावागढ़, महुदा, सिजुआ, लोयाबाद, निचितपुर में पूजा अर्चना की गई।

chat bot
आपका साथी