Mohan Bhagwat Dhanbad Visit: मतांतरण की साजिश के खिलाफ संघ परिवार मुखर, रोकने के लिए हिंदू शक्ति को जागृह करने पर जोर

झारखंड प्रांत सह कार्यवाह ने कहा कि मतांतरण को लेकर संघ गंभीर है। संघ को इस बात की चिंता है कि हिंदू समाज मजबूती से खड़ा रहे। इसके लिए हिंदू शक्ति को जागृत करने पर काम किया जाएगा। झारखंड के सभी जिलों से मतांतरण कराए जाने की सूचना आई है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 10:52 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 10:52 AM (IST)
Mohan Bhagwat Dhanbad Visit: मतांतरण की साजिश के खिलाफ संघ परिवार मुखर, रोकने के लिए हिंदू शक्ति को जागृह करने पर जोर
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड समेत पूरे देश में हिंदुओं को कमजोर करने के लिए मतांतरण की साजिश चल रही है। एक तरफ लव जिहाद की साजिश है तो दूसरी तरफ मिशनरियों द्वारा अशिक्षित गरीब लोगों और आदिवासियों को अपने जाल में फंसाकर मतांतरण कराया जा रहा है। इस मुद्दे पर आरएसएस गंभीर है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत धनबाद में झारखंड प्रांत आरएसए के तीन दिवसीय बैठक में भाग रहे हैं। इसमें मतांतरण पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया है। इस साजिश के खिलाफ हिंदुओं शक्तियों को जागृत करने के लिए कार्यकर्ताओं को समाज के बीच जाकर सच्चाई से अवगत कराने का निर्देश दिया गया।

मतांतरण को लेकर संघ परिवार चिंतित और गंभीर

झारखंड प्रांत सह कार्यवाह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मतांतरण को लेकर संघ गंभीर है। संघ को इस बात की चिंता है कि हिंदू समाज मजबूती से खड़ा रहे। इसके लिए हिंदू शक्ति को जागृत करने पर काम किया जाएगा। झारखंड के सभी जिलों से मतांतरण कराए जाने की सूचना आई है। संघ को इस बात की चिंता है कि हिंदू मजबूती से खड़ा रहे। एक सवाल के जवाब में प्रांत सह कार्यवाह ने कहा कि झारखंड विधानसभा में नमाज कक्ष बनाया जाना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दृष्टि में उचित कदम नहीं है। विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। यह संघ मानता है और समाज भी।

संघ के कार्यों को गति देने की बनाई गई रणनीति

धनबाद प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने दो सत्रों में झारखंड प्रांत के अधिकारियों के साथ संघ कार्यों को गति देने पर मंथन किया। धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में संघ प्रमुख की बैठक में शामिल होने के बाद प्रांत सह कार्यवाह राकेश लाल ने कहा कि संघ प्रमुख के आगमन से संघ व सभी अनुषांगिक संगठनों के अधिकारियों व स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आगामी योजनाओं व सेवाकार्य के लिए सरसंघचालक का पथ प्रदर्शन प्राप्त हो रहा है।

chat bot
आपका साथी