एक साथ मंच साझा करेंगी देवरानी-जेठानी, राजपूत कल्याण मंच के अधिवेशन के बाद खेलेंगी रंगों की होली! Dhanbad News

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह व भाजपा नेत्री रागिनी सिंह एक साथ मंच साझा कर सकती हैं। इस दौरान एक दूसरे की धुर विरोधी देवरानी-जेठानी होली मिलन समारोह में भी शिरकत कर सकती हैं।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 09:03 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 09:16 PM (IST)
एक साथ मंच साझा करेंगी देवरानी-जेठानी, राजपूत कल्याण मंच के अधिवेशन के बाद खेलेंगी रंगों की होली! Dhanbad News
एक साथ मंच साझा करेंगी देवरानी-जेठानी, राजपूत कल्याण मंच के अधिवेशन के बाद खेलेंगी रंगों की होली! Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह व भाजपा नेत्री रागिनी सिंह एक साथ एक मंच पर नजर आ सकती हैं। इस दौरान दोनों होली मिलन समारोह में भी शिरकत कर सकती हैं। एक दूसरे की धुर विरोधी देवरानी-जेठानी एक मार्च को एक साथ मंच साझा करेंगी। इसको लेकर जिले में सियासी चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। हालांकि, दोनों इस कार्यक्रम में आएंगी या नहीं, इसको लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

दरअसल, राजपूत कल्याण मंच का प्रथम अधिवेशन एक मार्च को पॉलीटेक्निक रोड बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग मैरिज हॉल में होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह और सांसद पीएन सिंह शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में सिम्फर निदेशक डॉ.पीके सिंह, झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी उपस्थित रहेंगी।

राजपूत कल्याण मंच के अनिमेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू होगा। खुला अधिवेशन साढ़े 11 बजे और होली मिलन समारोह तीन बजे होगा। इस अधिवेशन में राजपूत समाज के उत्थान पर भी चर्चा होगी। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को हाउसिंग कालोनी में बैठक हुई। इस अवसर पर अनिमेश सिंह, पवन सिंह, जयनारायण सिंह, कामेश्वर सिंह, आरके सिंह, मोहन सिंह, अशोक सिंह, विवेक सिंह मौजूद थीं। 

दोनों में पुरानी रंजिश : बता दें कि झरिया से विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह 'रघुकुल' का प्रतिनिधित्व करती हैं, तो भाजपा नेत्री रागिनी 'सिंह मेंशन' का। रागिनी के पति व पूर्व विधायक संजीव सिंह, पूर्णिमा के पति व पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद हैं। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश है। विधानसभा चुनाव-2019 में पूर्णिमा कांग्रेस के टिकट पर चुना लड़ी और जीत गई। वहीं, 2014 के चुनाव में नीरज सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। तब वे अपने चचेरे भाई संजीव सिंह से चुनाव हार गए थे। 

chat bot
आपका साथी