ऊपर राजबाड़ी पहुंची विधायक के सामने झलका महिला का दर्द, पूछा- क्या इस सरकार में पांच साल ऐसा ही चलेगा Dhanbad News

जबतक यहां भाजपा की सरकार थी तो इस तरह की घटना नहीं हुई। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यह हुआ। क्या पांच साल ऐसा ही चलेगा।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 09:02 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 09:02 PM (IST)
ऊपर राजबाड़ी पहुंची विधायक के सामने झलका महिला का दर्द, पूछा- क्या इस सरकार में पांच साल ऐसा ही चलेगा Dhanbad News
ऊपर राजबाड़ी पहुंची विधायक के सामने झलका महिला का दर्द, पूछा- क्या इस सरकार में पांच साल ऐसा ही चलेगा Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झरिया के ऊपर राजबाड़ी में अब स्थिति सामान्य है। विगत गुरुवार को यहां सोशल मीडिया  (फेसबुक) पर धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्प्णी को लेकर बवाल हो गया था। इसको लेकर शहर में तनाव था। वहीं, घटना के छ: दिन बाद लोग अपने काम में लग गए हैं। कुछ घर के दरवाजे पर बैठे हैं। उनके साथ घर की महिलाएं भी खड़ी हैं। तभी झरिया की नई विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह वहां पहुंची और लोगों से उनका हाल जाना।

इसपर एक महिला ने विधायक से पूछा, "जबतक यहां भाजपा की सरकार थी तो इस तरह की घटना नहीं हुई। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यह हुआ। क्या पांच साल ऐसा ही चलेगा।" महिला के सवाल पर विधायक सन रह गईं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होगा। मामले में पुलिस के वरीय अधिकारियों से बात कर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

झरिया में अमन-शांति बिगाड़ने की साजिश: दरअसल, मंगलवार को झरिया विधायक ऊपर राजबाड़ी पहुंची थी। उन्होंने घटना में पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों से मिलकर उनका हाल जाना और मामले की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि सुनियोजित तरीके से एक धर्म के बारे विहिप के समर्थकों ने पोस्ट किया, ताकि झरिया के अमन व शांति को बिगाड़ा जा सके। विवाद को दूसरा रंग देने की पूरी कोशिश की गई। पुलिस की तत्परता के कारण स्थिति को नियंत्रण में किया गया।

विपक्ष इसे राजनीतिक रूप दे रहा : पूर्णिमा ने कहा कि जानकारी मिली है कि भाजपा के अल्पसंख्यक नेता ने इस घटना को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि धार्मिक परिचर्चा और उन्माद के चक्कर में नहीं पड़े। विपक्ष इसे राजनीतिक रूप दे रहा है। ऐसे विवाद से बचें।

chat bot
आपका साथी