विधायक इद्रजीत महतो को अब जरूरत होने पर दिया जा रहा वेंटिलेटर Dhanbad News

सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो की हालत में कुछ सुधार होने लगी है। फेफड़े का संक्रमण कुछ कम हुआ है और वह स्वयं से सांस लेने में कुछ सक्षम हुए हैं। यही वजह है कि अब उन्हें कुछ देर के अंतराल पर वेंटिलेटर किया जाता है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 01:53 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 01:57 PM (IST)
विधायक इद्रजीत महतो को अब जरूरत होने पर दिया जा रहा वेंटिलेटर Dhanbad News
सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो की हालत में कुछ सुधार होने लगी है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन  : सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो की हालत में कुछ सुधार होने लगी है। फेफड़े का संक्रमण कुछ कम हुआ है और वह स्वयं से सांस लेने में कुछ सक्षम हुए हैं। यही वजह है कि अब उन्हें कुछ देर के अंतराल पर वेंटिलेटर किया जाता है। पिछले 2 दिनों से ऐसा किया जा रहा है। वेंटीलेटर 2 से 3 घंटे के लिए हटाया जा रहा है और फिर जरूरत पड़ने पर लगाया जा रहा है।

भाजपा नेता संजय झा के मुताबिक  विधायक ने आंखें खोलनी शुरू की है। उनके शरीर के अंगों में भी हरकत होने लगी है। वह हाथ- पैर मोड़ने लगे हैं। हालांकि अभी भी उन्हें चिकित्सकों की गहन निगरानी में ही रखा गया है।

बता दें कि जालान अस्पताल में नेगेटिव होने के बावजूद स्थिति बिगड़ने पर उन्हें 17 अप्रैल को हैदराबाद के लिए रवाना किया गया था। महतो ने रांची से एयर एंबुलेंस से उड़ान भरी थी और हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती  किए गए थे। फेफड़े में अधिक संक्रमण की वजह से उन्हें चिकित्सकों की गहन निगरानी में रखा गया है।

chat bot
आपका साथी