विधायक ढुलू को सत्ता परिवर्तन का अहसास नहीं: जलेश्वर

संस कतरास सत्ता परिवर्तन का अहसास विधायक ढुलू महतो को नहीं हो रहा है। वे आज भी सोच र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 10:57 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 10:57 PM (IST)
विधायक ढुलू को सत्ता परिवर्तन का अहसास नहीं: जलेश्वर
विधायक ढुलू को सत्ता परिवर्तन का अहसास नहीं: जलेश्वर

संस, कतरास : सत्ता परिवर्तन का अहसास विधायक ढुलू महतो को नहीं हो रहा है। वे आज भी सोच रहे हैं कि रघुवर राज है। यह बातें पूर्व विधायक जलेश्वर महतो ने कही। उन्होंने कहा कि आज लोकल सेल के मजदूर प्रति ट्रक दस हजार रुपए पा रहे हैं। बेरोजगारों ने भी डीओ लगाना शुरू कर दिया है। आउटसोर्सिंग में भी उनका दबदबा नहीं चलने जा रहा है। इसलिए विधायक विचलित हो गए हैं। अपना दबदबा बनाए रखने के लिए वे हरिजन और महिलाओं से झूठा केस करवाकर समाज के उन प्रतिष्ठित लोगों का नाम दिलवा रहे हैं, जिनका मुराईडीह डंप से दूर-दूर तक मतलब नहीं है। प्रशासन निष्पक्ष जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई करे।

फर्जी मुकदमा से घबराने वाले नहीं : विजय कुमार झा

कतरास: विजय कुमार झा ने कहा कि फर्जी मुकदमे से सत्य व न्याय की लड़ाई रुकनेवाली नहीं है। पहले भी झूठा मुकदमा कराकर मुझको रोकने का प्रयास किया जा चुका है। गरीब, मजदूर, व्यापारियों के हित के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पिछले कई वर्षों से बाघमारा में जो आतंक की मीनार खड़ी की गई थी, वह अब धीरे-धीरे दरकने लगी है। कारण यह कि उनके अपने ही लोग आतंक के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। लोकतंत्र में सुदर्शन चक्र की मालिक जनता होती है। इसका अहसास कुछ लोगों को नहीं हो पाता है। सत्ता के अहंकार में वे भूल जाते हैं कि जीत हमेशा सच की ही होती है। रंगदारी का राज जल्द खत्म होनेवाला है। आम जनता यह समझ चुकी है।

chat bot
आपका साथी