Dhanbad: जो कभी निर्णायकों के निर्णय का इंतजार करती थी, आज खुद कार्यक्रमों में निभा रही निर्णायक की भूमिका

धनबाद के युवा राज्य से बाहर निकल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हर फील्ड में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में तो कई युवा इस कोयले की धरती से निकलकर चमक बिखेर रहे हैं। इनमें से एक नाम है केंदुआ की सोनालिका सिन्हा का।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 01:56 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 02:00 PM (IST)
Dhanbad: जो कभी निर्णायकों के निर्णय का इंतजार करती थी, आज खुद कार्यक्रमों में निभा रही निर्णायक की भूमिका
धनबाद के युवा राज्य से बाहर निकल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। (जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद : धनबाद के युवा राज्य से बाहर निकल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हर फील्ड में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में तो कई युवा इस कोयले की धरती से निकलकर चमक बिखेर रहे हैं। इनमें से एक नाम है केंदुआ की सोनालिका सिन्हा का। मिस वेस्ट बंगाल रह चुकी सोनालिका सिन्हा अब विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हो रही हैं। इसको लेकर सोनालिका काफी उत्साहित हैं। सोनालिका बताती हैं कि कभी सामने बैठे मुख्य अतिथियों के समक्ष प्रस्तुति दिया करती थी। आज खुद मुख्य अतिथि बनकर युवाओं को जज कर रही हैं।

यह उनके लिए गौरव भरा पल है। दी दिन पहले युवा क्रांति रोटी बैंक की तीसरी वर्षगांठ के पर बिहार के छपरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व में वेस्ट बंगाल रही धनबाद की सोनालिका सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। यहां सोनालिका को उनकी उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। सोनालिका मिस इंडिया एलिट 2021 में मिस पर्सनैलिटी का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं।

पिता की मान बेटियां फिल्म में भी दिखा चुकी हैं अभिनय का जौहर

सोनालिका केंदुआ की रहने वाली हैं। स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुसा से हुई है। इस समय एसएसएलएनटी महिला कॉलेज से स्नातक कर रही हैं। एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। लगभग ढाई वर्षों से मॉडलिंग के क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। सोनालिका ने बताया कि झारखंड के एक फैशन शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। नरगिस फैशन वीक और कैंपस प्रिंसेस धनबाद में हिस्सा ले चुकी हैं। मिस वेस्ट बंगाल का खिताब भी जीत चुकी हैं। इसी की बदौलत रूबरू मिस इंडिया एलीट 2021 की फाइनल लिस्ट भी बनी।

सोनालिका कहती हैं कि मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर बनाना है। पूरा फोकस इसी पर है। इससे पहले भी कई वीडियो एलबम बेवजह, मैं हूं मुरीद आदि में काम कर चुकी हैं। पिता की मान बेटियां फिल्म में भी अभिनय का जौहर दिखाया। इसे झारखंड फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार भी मिला। रांची वाली छोरी म्यूजिक वीडियो एलबम में मुख्य मॉडल की भूमिका निभाकर चर्चा बटोरी। सोनलिका कहती हैं कि अभिनय और मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ना है और इसी क्षेत्र में धनबाद का नाम रोशन भी करना है। जल्द ही कई और म्यूजिक एलबम आने वाले हैं। कुछ फिल्मों के भी ऑफर हैं।

chat bot
आपका साथी