Dumka: नदी में स्नान करने गई किशोर के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने एक को भेजा जेल

किशोरी की मौसी शिकारीपाड़ा में रहती हैं। 11 जून को वह मौसी के घर गई हुई थी। दोपहर में नहाने के लिए नदी की ओर गई थी। लांगोपहाड़ी गांव के फिलिप मुर्मू ने उसे पकड़ लिया और जान मारने की धमकी देते हुए पहाड़ी पर ले गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:26 PM (IST)
Dumka: नदी में स्नान करने गई किशोर के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने एक को भेजा जेल
किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म ( सांकेतिक फोटो)।

शिकारीपाड़ा (दुमका), जेएनएन। दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की एक किशोरी को शिकारीपाड़ा के एक युवक ने 11 जून को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। 12 जून की सुबह वह स्वजनों के पास पहुंची और इसकी जानकारी दी। शनिवार को पुलिस को जानकारी दी गई। शिकारीपाड़ा थाना के पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार (19 जून) की देर शाम मामला दर्ज कर आरोपित फिलिप मुर्मू को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया।

किशोरी की मौसी शिकारीपाड़ा में रहती हैं। 11 जून को वह मौसी के घर गई हुई थी। दोपहर में नहाने के लिए नदी की ओर गई थी। लांगोपहाड़ी गांव के फिलिप मुर्मू ने उसे पकड़ लिया और जान मारने की धमकी देते हुए पहाड़ी पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। तकरीबन तीन बजे उसने किसी को फोन किया। थोड़ी देर में एक टेंपो आया। इसके बाद वह किशोरी को टेंपो से रानीश्वर के तेलाबनी गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया। वहां डरा-धमकाकर किशोरी के साथ सारी रात दुष्कर्म किया।

12 जून की सुबह वह कहीं गया था। इसका फायदा उठाते हुए किशोरी वहां से भाग निकली और एक टेंपो पकड़कर अपने घर पहुंची। उसने स्वजनों को सारी बातें बताईं। शुरू में लोकलाज के कारण घरवाले चुप रहे। अंतत: 19 जून को उसने पिता के साथ थाना जाकर मामला दर्ज कराया। इस घटना के बाद लड़की और उसके स्वजन दहशत में हैं।

chat bot
आपका साथी