जल संकट के सवाल पर मंत्री और सांसद ने एक-दूसरे को दिखाया आईना, भाजपा के नेता-कार्यकर्ता सकते में

मंत्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह व नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में जब सांसद पीएन सिंह को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने दोनों को कठघरे में खड़ा कर दिया।

By mritunjayEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 10:40 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 10:40 AM (IST)
जल संकट के सवाल पर मंत्री और सांसद ने एक-दूसरे को दिखाया आईना, भाजपा के नेता-कार्यकर्ता सकते में
जल संकट के सवाल पर मंत्री और सांसद ने एक-दूसरे को दिखाया आईना, भाजपा के नेता-कार्यकर्ता सकते में

धनबाद, जेएनएन। झरिया में व्याप्त जलसंकट का समाधान निकालने के बजाय सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी खाल बचाने में जुट गए हैं। इसका बेजोड़ नमूना शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में देखने को मिला। माैका था धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 1502 करोड़ की विकास योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन समारोह का। चुनाव से पहले जल संकट को लेकर जनता के बीच घिरे धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने पीएन ने कहा ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से मुखातिब होते हुए कहा कि स्टैंड पोस्ट गरीबों का सहारा है। इसे रहने दें। मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि आप स्टैंड पोस्ट की बात कर रहे हैं,  हम तो मुफ्त में वाटर कनेक्शन दे रहे हैं। 

मंत्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह व नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में जब सांसद पीएन सिंह को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने दोनों को कठघरे में खड़ा कर दिया। हजार करोड़ से अधिक की जलापूर्ति परियोजनाओं का श्रेय लेने के मेयर के मंसूबों पर मंत्री-सांसद के दोस्ताना संघर्ष ने पानी फेर दिया। 

पीएन ने मंत्री सीपी सिंह की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि सरकार से पत्रक आया है कि निगम में झमाडा का स्टैंड पोस्ट नहीं लगेगा। बताइये कि ऐसे में यहां के गरीबों का क्या होगा? बिहार-ओडिशा एक्ट के समय से यह व्यवस्था चल रही थी। अभी संशोधन हुआ है। यहां के गरीब गुरबा के लिए पब्लिक हाइडेंट बहुत जरूरी है इसे लगाएं। धनबाद कोलियरी एरिया है। यहां कुआं, चापाकल, डीप बोरिंग भी फेल है। सप्लाई वाटर ही एकमात्र सहारा है। नगरपालिका को भी यह अधिकार था कि वह अपनी सीमा के पास कुछ आगे जाकर भी स्टैंड पोस्ट लगाती थी। निगम व झमाडा से यह अधिकार छीन लिया गया। उन्हें स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। यहां के गरीबों के लिए यही सहारा है। इसे रहने दें।  पीएन के जवाब में मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि स्टैंड पोस्ट की क्या बात है हम तो हर गरीब को एक कनेक्शन फ्री में देने जा रहे हैं। पाइप लाइन से हर गरीब के घर में एक कनेक्शन दिया जाएगा जिसके लिए उन्हें कोई रकम नहीं चुकानी होगी। यदि कोई उनसे इस एवज में पैसा लेता है तो शिकायत करिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

उन्होंने शायराना अंदाज में कहा- रख हौसला वह मंजर भी मिलेगा, प्यासे के पास समंदर आएगा, थक कर न बैठ ओ मंजिल के राही, वो मंजर भी मिलेगा और मजा भी आएगा। मंत्री और सांसद दोनों एक ही पार्टी भाजपा के हैं। दोनों के बीच सार्वजनिक मंच पर वाकयुद्ध देख पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सकते में आ गए हैं। 

chat bot
आपका साथी