जामाडोबा में माइनिंग डिप्लोमा छात्र ने लगाई फांसी, कुछ दिनों से था अवसाद में Dhanbad News

ओडिशा के माइनिंग कालेज से माइनिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा छात्र अभय सिंह ने जोरापोखर थाना क्षेत्र के पाथरबंगला स्थित आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बता रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 02:24 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 02:24 PM (IST)
जामाडोबा में माइनिंग डिप्लोमा छात्र ने लगाई फांसी, कुछ दिनों से था अवसाद में Dhanbad News
माइनिंग डिप्लोमा छात्र अभय सिंह ( फाइल फोटो)।

संस, जामाडोबा। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा पाथरबंगला में रहने वाले अशोक सिंह का पुत्र माइनिंग डिप्लोमा का छात्र 22 वर्षीय अभय कुमार ने परिवारिक कलह से तंग आकर घर में सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह में घटना की जानकारी स्वजनों को हुई। लोगों ने इसकी जानकारी जोड़ापोखर थाना के प्रभारी राजदेव सिंह को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के स्वजन रो रोकर बेहाल हैं।

परिवार वालों ने बताया कि अभय अपने दादा रामावतार सिंह के साथ यहां रहकर उड़ीसा के माइनिंग कालेज से डिप्लोमा की तैयारी कर रहा था। अभी यहीं रह रहा था। जबकि पिता अशोक सिंह पैतृक गांव बांका जिला के खगड़ा गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। दो भाई अविनाश और अभिषेक गांव पर ही पढ़ाई करते हैं। मां का निधन वर्षों पूर्व हो चुका है। अभय कुछ दिनों से यहां असमान्य हालत में रहता था। मंगलवार की सुबह अभय की दादी झाड़ू लगाने आंगन में गई थी। तभी घर के सामने जाकर अभय को आवाज दी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। किसी प्रकार दरवाजा खोला गया तो देखा कि अभय फांसी के फंदे से झूल रहा है। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी मृतक अभय के पिता और भाई को दे दी है। वे लोग पाथर बंगला के लिए चल चुके हैं।

जोड़ापोखर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

अभय की मौत से पाथर बंगला में मातम छा गया है।

chat bot
आपका साथी