कतरास के कचरा गोदाम में आग से लाखों का सामान

संवाद सहयोगी कतरास कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के बगल गली में एक कचरे के गोदाम में रविवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:46 PM (IST)
कतरास के कचरा गोदाम में आग से लाखों का सामान
कतरास के कचरा गोदाम में आग से लाखों का सामान

संवाद सहयोगी, कतरास: कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के बगल गली में एक कचरे के गोदाम में रविवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपट काफी तेज थी। स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर से बुझाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर पर पुलिस पहुंची। करीब एक घंटे के बाद दमकल को मंगाया गया। जब एक दमकल से आग पर काबू नहीं हो पाया गया तो पुन: दूसरा दमकल मंगाया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू पाया जा सका। इससे पूर्व सारा समान जल कर राख हो चुका था। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। कुछ लोग शार्ट सर्किट तो कुछ लोग इसमें शरारती तत्वों का हाथ होने की बात कहते सुने गए। चार साल पूर्व भी इस गोदाम में आग लगी थी जिसका आज तक पता नहीं चल सका है। कचरा गोदाम के मालिक भोला शर्मा ने बताया कि रात करीब साढे़ सात बजे वह गोदाम बंद करके तेतुलमारी स्थित आवास चले गए थे। करीब दो बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे।

घटना में गोदाम में रखा माल जलकर राख हो गया। वहां भारी मात्रा में कूट रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गयी। भुक्तभोगी गोदाम मालिक भोला के अनुसार तो घटना में करीब ढाई लाख की क्षति हुई है। हालांकि अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हो सकता है कि किसी असामाजिक तत्व ने घटना को अंजाम दिया हो। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी