बाइक से बाइक की टक्कर में सेना के जवान की माैत, तीन घायल

बुधवार सुबह सेना का जवान तेज गति से बाइक चलाते हुए जा रहा था। सामने से तेज गति से आती दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर दो-दो लोग सवार थे।

By mritunjayEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:29 AM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:29 AM (IST)
बाइक से बाइक की टक्कर में सेना के जवान की माैत, तीन घायल
बाइक से बाइक की टक्कर में सेना के जवान की माैत, तीन घायल
 जोड़ापोखर, जेएनएन।जोरापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंगला में कामधेनु स्वीट्स के सामने बुधवार सुबह सड़क दुघर्टना में सेना के जवान वसीर की मृत्यु हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक ही हालत काफी गंभीर है।

बुधवार सुबह सेना का जवान तेज गति से बाइक चलाते हुए जा रहा था। सामने से तेज गति से आती दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर दो-दो लोग सवार थे। घटनास्थल पर ही सेना के जवान की मृत्यु हो गई। खुर्शीद बारीक, रउफ और एक अन्य घायल हो गए। जामाडोबा में एक का इलाज चल रहा है दूसरे को पीएमसीएच भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल  को बोकारो भेजा गया है। 

chat bot
आपका साथी