लॉकडाउन में झारखंड आने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके ज‍िलों तक पहुंचाया जाएगा Dhanbad News

प्रवासी यदि अपनों के पास जाना चाहते हैं तो फिर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जाएगा।कर्नाटक के बेंगलुरु देश के विभिन्न राज्यों से झारखंड आने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके जिलों तक पहुंचाया जाएगा। इसका आदेश शुक्रवार को जारी किया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 02:31 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 02:31 PM (IST)
लॉकडाउन में झारखंड आने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके ज‍िलों तक पहुंचाया जाएगा Dhanbad News
प्रवासी यदि अपनों के पास जाना चाहते हैं तो फिर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जाएगा। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : प्रवासी यदि अपनों के पास जाना चाहते हैं तो फिर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जाएगा। विभिन्न राज्यों से झारखंड आने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके जिलों तक पहुंचाया जाएगा। इसका आदेश शुक्रवार को जारी किया है।

इसकी जिम्मेवारी परिवहन विभाग को दी गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी की देखरेख में प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित उनके जिलों तक पहुंचाया जाएगा। ट्रेनों के धनबाद पहुंचने के बाद सभी श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए स्टेशन से बाहर लाया गया।

फिर हर एतिहात बरतते हुए सभी को बस के जरिए उनके घर भेजा गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग सहित आस-पास के विभिन्न जिलों के प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए निर्देश प्राप्त हुआ है।

जिसके लिए फिलहाल दो दर्जन वाहनों का प्रबंध किया है। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों की जांच की जाएगी। उनका विस्तृत रिकार्ड दर्ज किया जाएगा। कहां से आ रहे हैं और कहां जाएंगे। मोबाइल नंबर सहित तमाम तरह की जानकारियां रजिस्टर में लिखी जाएगी।

आस-पास के जिलों के लिए यहां से बसे खुलेगी जिसमें प्रवासी मजदूरों को कोविड नियमों का पालन करते हुए उन्हें घर तक भेजा जाएगा। बताते चले कि कोरोना की पहली लहर में प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए दूसरी लहर में भी प्रवासी मजदूरों को यह व्यवस्था दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी