Dhanbad Weather Forecast: माैसम पर काल वैशाखी का असर, आज और कल मेघ गर्जन साथ चलेगी तेज हवा

मौसम मौसम विभाग की माने तो अरब सागर से आ रहे बादल धनबाद होकर असम की ओर जा रहे हैं। इसके साथ ही हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इन दोनों सिस्टम के सक्रिय होने की वजह से धनबाद समेत राज्य के बड़े हिस्से में बदलाव की संभावना है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:36 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:05 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: माैसम पर काल वैशाखी का असर, आज और कल मेघ गर्जन साथ चलेगी तेज हवा
धनबाद के रानीबांध तालाब पर सुबह-सुबह कुछ इस तरह नजर आए सूर्य देवता।

धनबाद, जेएनएन। माैसम पर काल वैशाखी का असर दिखने लगा है। माैसम में बदलाव की पूरी संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को बादल गरजने के साथ ही आंधी चलेगी। गुरुवार की सुबह धूप रहने के बाद दोपहर से मौसम बदलने का अनुमान है। बादलों की आवाजाही होने और तेज गर्जन के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने पहले इसके संकेत दे दिए थे। धनबाद के साथ-साथ जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में भी गुरुवार से मौसम बदलने के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम मौसम विभाग की माने तो अरब सागर से आ रहे बादल धनबाद होकर असम की ओर जा रहे हैं। इसके साथ ही हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इन दोनों सिस्टम के सक्रिय होने की वजह से धनबाद समेत राज्य के बड़े हिस्से में गुरुवार से कई दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। बादलों की आवाजाही वजह से कि इस हफ्ते मौसम 40 डिग्री के नीचे ही रहेगा। अगले हफ्ते से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर जा सकता है।

19 अप्रैल तक का संभावित तापमान

गुरुवार अधिकतम 37 न्यूनतम 23 शुक्रवार  अधिकतम 37 न्यूनतम 23 शनिवार अधिकतम 38 न्यूनतम 23 रविवार अधिकतम 37 न्यूनतम 24 सोमवार अधिकतम 39 न्यूनतम 23
chat bot
आपका साथी