Dhanbad Weather Forecast: आज और कल झेलिए गर्मी, फिर होगी बारिश; माैसम विभाग ने दी यह चेतावनी

मौसम में बदलाव का कारण झारखंड में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। झारखंड के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस वजह से 2 दिनों बाद फिर बादलों की आवाजाही शुरू होने की संभावना है। बादलों के आने जाने से धूप की तपिश कम होगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:29 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:29 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: आज और कल झेलिए गर्मी, फिर होगी बारिश; माैसम विभाग ने दी यह चेतावनी
बारिश से संबंधित माैसम विभाग की भविष्यवाणी।

धनबाद, जेएनएन। दो-तीन दिनों तक धूप-छांव और बादलों की आवाजाही रहने के बाद सोमवार से मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा। सुबह से ही धूप खिली रहेगी और पारा चढ़ा रहेगा। पूरे दिन गर्मी अपना तेवर दिखाती रहेगी। सोमवार के बाद मंगलवार को भी गर्मी बरकरार रहेगी। इसके बाद 21 अप्रैल को एक बार फिर मौसम में बदलाव का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं। मौसम विभाग की माने 21 अप्रैल को आसमान में बादल छाने के साथ-साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम में बदलाव का कारण झारखंड में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। झारखंड के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस वजह से 2 दिनों बाद फिर बादलों की आवाजाही शुरू होने की संभावना है। बादलों के आने जाने से धूप की तपिश कम होगी। स्थानीय स्तर पर बादलों के मजबूत होने पर बारिश भी हो सकती है। 

गिरिडीह, बोकारो और दुमका में भी 21 को बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने 21 अप्रैल को गिरिडीह, बोकारो और दुमका में भी मौसम बदले के संकेत दिए हैं। इन जिलों में 21 अप्रैल को तेज गर्जन के साथ आंधी और बारिश होने के आसार हैं। पड़ोसी जिलों में मौसम बदलने का असर धनबाद में भी देख सकता है। 

काल वैशाखी का भी शुरू हो चुका दौर

अप्रैल के तीसरे सप्ताह में काल वैशाखी का दौर भी शुरू हो चुका है। शनिवार को धनबाद से सटे पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आए काल वैशाखी ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी तूफान से जहां तीन लोगों की मौत हो गई वहीं कई आवास की छत भी क्षतिग्रस्त हुए। पड़ोसी जिले में आए काल वैशाखी का प्रभाव धनबाद में भी रहा। इससे धनबाद और पश्चिम बंगाल की सीमा के मैथन और उसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई। शाम में धनबाद में ठंडी हवाएं चली जिससे गर्मी से राहत मिल गई।    

23 अप्रैल तक का संभावित तापमान सोमवार अधिकतम 38 न्यूनतम 21 मंगलवार अधिकतम 39 न्यूनतम 23 बुधवार अधिकतम 39 न्यूनतम 26 गुरुवार अधिकतम 38 न्यूनतम 24 शुक्रवार अधिकतम 39 न्यूनतम 23

chat bot
आपका साथी