Dhanbad Weather Forecast: बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी, जानें अब कैसा रहेगा माैसम का मिजाज

धनबाद शहर में शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। शाम होते ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर रात तक बूंदाबांदी जारी थी। इससे सर्दी थोड़ी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरेगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 07:32 AM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 10:16 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी, जानें अब कैसा रहेगा माैसम का मिजाज
बेमाैसम की हल्की बारिश के कारण धनबाद का बाजार हुआ परेशान ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन।  माैसम विभाग ने शनिवार को यलो अर्लट जारी किया था। इसका असल असर धनबाद में देखने को मिला। दिनभर आसमान में बादल छाए हुए थे। शाम होते ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर रात तक बूंदाबांदी जारी थी। इससे थोड़ी सर्दी बढ़ गई। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक नीचे गिरेगा। रविवार, सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा। शनिवार को धनबाद का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था। 

माैसम में लगातार उतार-चढ़ाव

धनबाद और आसपास के इलाकों के न्यूनतम तापपान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को धनबाद का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहा। माैसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया था। झारखंड के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बारिश और ओला वृष्टि की संभावना जताई गई थी। धनबाद शहर में बूंदाबांदी हुई। आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। बूंदाबांदी और हल्की बारिश के कारण शनिवार की शाम फुटपाथी दुकानदार हलकान-परेशान दिखे। बरटांड में जल्दी ही बाजार सिमट गया। 

सुबह-सुबह आसमान में बादलों ने डाला डेरा 

शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल की वजह से सर्दी भी थोड़ी रहेगी। धनबाद और आसपास जहां सिर्फ बादल रहेंगे वहीं कुछ जगहों पर तेज गर्जन के साथ ओला वृष्टि के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की माने तो मध्य प्रदेश से साइक्लोनिक सर्कुलेशन इस ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही विदर्भ से एक लो प्रेशर भी दिशा भी इसी ओर है। यही वजह है कि ठंड में थोड़ी कमी आ गई है। शनिवार को बादलों की आवाजाही से सुबह देर तक बादल छाए रहेंगे। रविवार से मौसम फिर बदल जाएगा। दो से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। आठ फरवरी से हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी। हिमालय के बादलों की आवाजाही से ठंड में बढ़ोतरी होगी। 

मंगलवार तक का संभावित तापमान शनिवार अधिकतम 26 न्यूनतम 11 रविवार अधिकतम 26 न्यूनतम 9 सोमवार अधिकतम  27 न्यूनतम 9 मंगलवार अधिकतम 27 न्यूनतम 9

chat bot
आपका साथी