Dhanbad Weather Forecast: सुबह-सुबह बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत, माैसम विभाग ने 50 की रफ्तार से हवा चलने और बारिश की दी चेतावनी

Dhanbad Weather Forecast Alert धनबाद का माैसम सुहाना गया है। ऐसा लग ही नहीं रहा है कि मई का महीना है। ठंडी हवा चलने और बारिश के कारण लोग राहत महसूस कर रहे हैं। बुधवार सुबह से हल्की बारिश हुई।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:34 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 07:12 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: सुबह-सुबह बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत, माैसम विभाग ने 50 की रफ्तार से हवा चलने और बारिश की दी चेतावनी
धनबाद शहर में बुधवार सुबह बूंदाबांदी हुई ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast माैसम बरसात जैसा हो गया है। धनबाद शहर में बुधवार सुबह 5 बजे से ही कहीं हल्की बारिश और कहीं फुहारें शुरू हुई। हालांकि एक घंटे के बाद ही बारिश थम गया। इससे माैसम में ठंडक है। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस कर रहे हैं। सोमवार को धनबाद में बादल गरजने के साथ आंधी बारिश हुई थी। काफी देर तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया था और तापमान में भी 7 से 8 डिग्री तक गिरावट आ गई थी। मंगलवार को भी धूप छांव की स्थिति बनी रही पर बारिश नहीं हुई। बुधवार सुबह से ही मौसम में परिवर्तन दिख रहा है। माैसम विभाग ने इसकी पहले ही संभावना जता दी थी।

40 से 50 की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 5 मई को 40 से 50 की रफ्तार से आंधी चलने के साथ-साथ जोरदार बादल गरजने और बारिश की भी संभावना है। 6 और 7 मई को भी आंधी बारिश का अनुमान है। 8 मई को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। हालांकि आंधी की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है। 8 मई को 30 से 40 की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। इस दौरान बादल गरजने के साथ बारिश की भी संभावना है।

झारखंड पर पश्चिमी विक्षोभ का भर सप्ताह रहेगा असर

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार मौसम में आए बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश, बिहार से पश्चिम बंगाल के हिमालय वाले क्षेत्र तक साइक्लोनिक सरकुलेशन का बना हुआ होना है। दो सिस्टम एक साथ बन जाने से इसका पूरे झारखंड पर असर हुआ है जो पूरे हफ्ते बना रहेगा। आंधी बारिश की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आ गई है। गर्मी के तेवर कम हुए हैं। तापमान में भी अगले कई दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।  धनबाद के साथ-साथ बोकारो, गिरिडीह व जामताड़ा समेत सभी उत्तर पूर्वी जिले और राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम में बदलाव जारी रहेगा।

आठ मई तक का संभावित तापमान बुधवार अधिकतम 34 न्यूनतम 20 गुरुवार अधिकतम 33 न्यूनतम 20 शुक्रवार अधिकतम 33 न्यूनतम 21 शनिवार अधिकतम 34 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी