Dhanbad Weather Alert: आसमान से बरस रहीं सावन की फुहारें, अगले तीन दिनों तक बारिश के संकेत; माैसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने 4 से 7 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्से में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 6 अगस्त को झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। धनबाद उत्तर पूर्वी हिस्से में ही आता है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:45 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:18 AM (IST)
Dhanbad Weather Alert: आसमान से बरस रहीं सावन की फुहारें, अगले तीन दिनों तक बारिश के संकेत; माैसम विभाग ने जारी की चेतावनी
रणधीर वर्मा चाैक पर बारिश का नजारा ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। आसमान से सावन की फुहारें गिर रही हैं। बुधवार को धनबाद में तड़के से ही बूंदाबांदी जारी है। मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि इसके बाद भी उमस भरी गर्मी बरकरार रही। मौसम विभाग ने दोपहर बाद बारिश की भी संभावना जताई थी। पर आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी दिन में बारिश नहीं हुई। रात में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और काफी देर तक रिमझिम फुहारें बरसीं। बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है। 

7 अगस्त तक मेघ गर्जन के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग ने 4 से 7 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्से में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 6 अगस्त को झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। धनबाद उत्तर पूर्वी हिस्से में ही आता है। इसके साथ ही जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले उत्तर पूर्वी झारखंड का हिस्सा है। इन जिलों में 6 अगस्त को तेज बारिश के आसार हैं। मेघ गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना है।

बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार

पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश की वजह से मौसम में ठंडक आ गई थी। तापमान 29 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। इस हफ्ते तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में बढ़ोतरी से उमस भी बढ़ गई है। हालांकि मंगलवार की रात हुई हल्की बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते तापमान में किसी बड़े बदलाव ना होने की संभावना जताई है। यानी शहर का तापमान 35 डिग्री के आसपास ही बना रह सकता है। पर बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

chat bot
आपका साथी