Dhanbad Weather Alert: आसमान से बरस रही मानसूनी फुहारें, तीन दिन तक वज्रपात का खतरा; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Dhanbad Weather Alert बुधवार सुबह धनबाद शहर में बारिश हुई। आसमान में काले-काले बादल छाए हुए हैं। दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में मानसूनी फुहारें भी बरस सकती है। धूप नहीं खिलने की वजह से झुलसाने वाली गर्मी का सामना भी नहीं करना होगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:58 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:15 AM (IST)
Dhanbad Weather Alert: आसमान से बरस रही मानसूनी फुहारें, तीन दिन तक वज्रपात का खतरा; मौसम विभाग ने दी चेतावनी
मानसून आगमन के साथ धनबाद में लगातार हो रही बारिश ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। 16 से 18 जून तक आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ी रहेगी। बादलों की सक्रियता बढ़ने की वजह से उन उनके टकराने की संभावना बढ़ेगी जिससे वज्रपात का खतरा अत्यधिक बढ़ जाएगा। इसलिए इन 3 दिनों में मौसम बदलते ही सावधान हो जाने की जरूरत है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। झारखंड, बिहार और पूर्वांचल में इन 3 दिनों तक वज्रपात का अत्यधिक खतरा बना रहेगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले 3 दिनों तक बादल काफी निचले स्तर पर रहेंगे और उनकी गति भी अधिक रहेगी। वर्तमान में जहां झारखंड में लो प्रेशर की स्थिति बनी हुई है वहीं 16 जून से हिमालय की तलहटी से बादलों की आवाजाही शुरू होने की संभावना है।

माैसम विभाग ने दी चेतावनी

वज्रपात की बढ़ती संभावना के मद्देनजर किसानों को मौसम का मिजाज बदलने के दौरान खेतों में ना जाने, मवेशी चराने वाले को मैदानी क्षेत्र में ना जाने, मवेशियों को खुले और सुनसान जगहों पर ना ले जाने, तालाबों से मछली पकड़ने या नाव की सवारी करने के साथ-साथ छोटे बच्चों को आम के बगीचे में न जाने की सलाह दी गई है।

दिनभर छाए रह सकते हैं बादल, फुहारें भी बरसेंगी

मंगलवार की तरह बुधवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में मानसूनी फुहारे भी बरस सकती है। धूप नहीं खिलने की वजह से झुलसाने वाली गर्मी का सामना भी नहीं करना होगा। पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज नरम रहने का अनुमान है। रविवार तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री पर बने रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। तापमान कम रहने से उमस भरी गर्मी से नहीं जूझना होगा।

chat bot
आपका साथी