Dhanbad Weather Update: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सक्रिय, किरकिरा हो सकता दुर्गा पूजा का मजा; माैसम विभाग ने किया अलर्ट

Dhanbad Weather Update बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर की ओर जाने वाले बादल धनबाद और आसपास बारिश कराएंगे। बादल घनीभूत हुए तो तेज बारिश भी हो सकती है। इससे दुर्गा पूजा का मजा किरकिरा होगा। चारों तरफ दुगोत्सव का माहाैल है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 07:57 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 08:13 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सक्रिय, किरकिरा हो सकता दुर्गा पूजा का मजा; माैसम विभाग ने किया अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का धनबाद में दिखेगा असर ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में पहले यह संभावना जताई गई थी कि नवमी तक लोग दुर्गा पूजा घूम सकेंगे और दशमी से मौसम का मिजाज बदलेगा। बारिश होने की संभावना थी। पर अब 14 अक्टूबर से ही मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम केंद्र रांची के अनुसार 14 अक्टूबर से ही राज्य के ज्यादातर हिस्से में बारिश शुरू होगी। अंडमान के समुद्र में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। साइक्लोनिक सरकुलेशन के प्रभाव से लो प्रेशर सक्रिय हो गया है। पहले लो प्रेशर के 15 अक्टूबर तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में प्रवेश की संभावना जताई गई थी। पर अब एक दिन पहले 14 अक्टूबर को ही लो प्रेशर पहुंच जाएगा। बारिश होने पर दुर्गा पूजा के रंग में भंग पड़ना स्वभाविक है। 

तेज बारिश की संभावना

माैसम विभाग ने धनबाद समेत राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। 14 अक्टूबर से अगले कई दिनों तक थम-थम कर बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। लो प्रेशर की ओर जाने वाले बादल धनबाद और आसपास बारिश कराएंगे। बादल घनीभूत हुए तो तेज बारिश भी हो सकती है। इससे पहले सितंबर में पूरे राज्य में भारी बारिश हुई थी। धनबाद में लगातार 40 घंटे की बारिश ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। भारी बारिश से पूरे जिले में जल प्रलय जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। अब एक बार फिर लो प्रेशर के सक्रिय होने से धनबाद में बारिश का खतरा मंडराने लगा है।

जोरों की बारिश हुई तो पूजा पंडाल घूम नहीं पाएंगे भक्त

दुर्गा पूजा का माहाैल है। 14 को नवमी और 15 को विजयादशमी है। अगर बारिश होगी तो पूजा का मजा किरकिरा हो जाएगा। पूजा में लाखों की संख्या में लोग घरों से निकलते हैं। पूजा पंडाल में जाकर पूजा करते हैं। फिर मेला घूमते हैं। तेज बारिस होने पर लोग घरों से नहीं निकल पाएंगे। 

chat bot
आपका साथी