Dhanbad Weather Update: अभी राहत नहीं, 24 को बंगाल की खाड़ी में फिर लो प्रेशर; माैसम विभाग ने दी चेतावनी

Dhanbad Weather Update बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण धनबाद समेत झारखंड में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर 24 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने के संकेत दिए हैं। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के साथ ही झारखंड में बारिश होगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:37 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:12 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: अभी राहत नहीं, 24 को बंगाल की खाड़ी में फिर लो प्रेशर; माैसम विभाग ने दी चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण धनबाद में हो रही बारिश ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर से बंगाल से धनबाद तक झमाझम बारिश हो रही है। यह सिलसिला पिछले रविवार से ही जारी है। बुधवार को धनबाद में दिनभर बादल छाए रहे। थोड़ी थोड़ी देर के अंतराल में बारिश भी होती। रही गुरुवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। गुरुवार शाम से इसमें थोड़ा बदलाव आ सकता है। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना बनी रहेगी है। इसके साथ ही शुक्रवार से फिर लो प्रेशर का प्रभाव दिख सकता है। माैसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 24 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर लो प्रेशर के संकेत दिए हैं, जिससे बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड भी इस लो प्रेशर से पूरी तरह प्रभावित होगा। मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में झारखंड का दक्षिण पूर्वी हिस्सा लो प्रेशर के दायरे में है। इसके साथ ही मानसूनी बादलों की श्रृंखला भी लो प्रेशर वाले हिस्से से ही गुजर रहे हैं। इससे राज्य के कई हिस्से में बारिश हो रही है। दूसरी ओर, म्यानमार के आसपास साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जो बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। साइक्लोनिक सरकुलेशन के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर विकसित हो रहा है। 24 सितंबर तक लो प्रेशर पूरी तरह विकसित हो जाएगा। इससे पश्चिम बंगाल के साथ-साथ ओडिशा और झारखंड भी प्रभावित होगा। कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट से मिली राहत

लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। 35-36 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री पर पहुंच गया है। बारिश जारी रहने से एक दो डिग्री की और गिरावट आ सकती है। तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिल गई है।

chat bot
आपका साथी