Dhanbad Weather Forecast: 20 तक गरज-गरज कर बरसेंगे बादल, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का भी खतरा

Jharkhand Weather Forecast मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर का केंद्र फिलहाल झारखंड के दक्षिणी हिस्से में बना हुआ है। इससे दक्षिणी जिलों में तेज बारिश हो रही है। शेष में लो प्रेशर के बादलों की वजह से रिमझिम फुहारें बरस रही हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:40 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:40 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: 20 तक गरज-गरज कर बरसेंगे बादल, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का भी खतरा
धनबाद में रिमझिम रिमझिम बारिश हो रही ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। मानसून के आगमन के साथ ही अब झारखंड में लो प्रेशर भी सक्रिय हो गया है। राज्य के दक्षिणी हिस्से में लो प्रसार का केंद्र बना हुआ है और इस वजह से ही राज्य में थम थम कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 20 जून के बीच धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, देवघर, पाकुड़, साहिबगंज समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इस दौरान बादल गरजने और वज्रपात की भी संभावना बनी रहेगी। माैसम विभाग ने वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।

दक्षिण में तेज, शेष में रिमझिम

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर का केंद्र फिलहाल झारखंड के दक्षिणी हिस्से में बना हुआ है। इससे दक्षिणी जिलों में तेज बारिश हो रही है। साथ ही राज्य के अन्य हिस्सों में भी लो प्रेशर के बादलों की वजह से रिमझिम फुहारे बरस रही हैं। मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है। बारिश के कारण गर्मी अपना तेवर नहीं दिखा सकेगी। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे ही रहने की संभावना है। मंगलवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले कई दिनों तक अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच ही रहेगा।

गर्मी और उमस से राहत

मानसून से पहले झुलसाने वाली गर्मी के साथ ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया था। अब बारिश की वजह से इसमें 10 डिग्री तक की गिरावट आ गई है। तापमान कम होने से गर्मी का एहसास भी कम हो रहा है। पूरे हफ्ते भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। शनिवार 19 जून तक का संभावित तापमान मंगलवार अधिकतम 29 न्यूनतम 24 बुधवार अधिकतम 27 न्यूनतम 24 गुरुवार अधिकतम 28 न्यूनतम 24 शुक्रवार अधिकतम 27 न्यूनतम 24 शनिवार अधिकतम 28 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी