जानें- धनबाद में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, सुबह शाम छाएगा धुंध और दोपहर में खिलेगी धूप

माैसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर से धनबाद और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अगले कई दिनों तक सुबह में देर तक कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होगा और धूप भी खिलेगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:54 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:54 AM (IST)
जानें- धनबाद में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, सुबह शाम छाएगा धुंध और दोपहर में खिलेगी धूप
धनबाद में ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का दिख रहा असर ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता धनबाद। दिसंबर के दूसरे हफ्ते की शुरूआत के बाद भी अब तक अपेक्षाकृत ठंड नहीं पड़ी। जैसी आमतौर पर दिसंबर में पढ़ती है। कड़ाके की ठंड के बजाए मौसम का मिजाज अभी भी सामान्य बना हुआ है। दिन में जहां ज्यादा देर धूप में खड़े रहने पर गर्मी महसूस हो रही है तो रात में भी ठंड का असर नहीं है। गुरुवार को भी धनबाद और इसके पड़ोसी जिले बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। शुक्रवार से मौसम रंग बदल सकता है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दिए हैं। ऐसे में तेजी से बदलते माैसम के बीच ठंड से लापरवाही ठीक नहीं होगी।

रविवार को गिरेगा तापमान

वर्तमान में जहां रात का तापमान 14 -15 डिग्री तक है। शुक्रवार से इसके 13 डिग्री पर रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद शनिवार को इसमें 2 डिग्री और कमी आएगी तो रविवार का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर चला जाएगा। मौसम विभाग ने इस पखवाड़े के दौरान जो पूर्वानुमान जारी किया था। उसके मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में रात का तापमान 8 डिग्री तक जाने की संभावना जताई थी। दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड कम होने को लेकर मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात की वजह से दिसंबर के पहले सप्ताह की शुरुआत में ठंड कम रही। चक्रवात का प्रभाव खत्म होने के बाद भी पूरब की हवाएं इस ओर आ रही हैं। पुरवइया हवाओं की वजह से हिमालय से आने वाली उत्तर की हवाएं प्रभावित हो रही हैं। पूरब से आने वाली हवाओं का प्रभाव कम होने के बाद ही उत्तर की ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। उत्तर की हवाओं का प्रभाव पड़ते हैं ठंड भी बढ़ेगी।

सुबह छाएगा कोहरा दोपहर में खिलेगी धूप

अगले कई दिनों तक सुबह में देर तक कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होगा और धूप भी खिलेगी।

chat bot
आपका साथी