Dhanbad Weather Forecast: अब तक सामान्य से 208 फीसद अधिक बारिश, अभी बरसता रहेगा मानसून

मानसून अध्ययनकर्ता डॉ. एसपी यादव के मुताबिक राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक बादलों की श्रृंखला बनी हुई है। इससे लो प्रेशर बना हुआ है और इसके बादल उत्तर प्रदेश से झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय हिस्से तक छाए हुए हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:57 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: अब तक सामान्य से 208 फीसद अधिक बारिश, अभी बरसता रहेगा मानसून
आसमान में बादलों की ओट से झांकते सूर्य देवता ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद में पूरे सप्ताह धूप नहीं खिली और थम-थम कर बारिश होती रही। शनिवार को भी सुबह से मानसुनी फुहारें बरसती रहीं। रविवार को वीकेंड लॉकडाउन है और शहर के लोगों को घर बैठकर बारिश का लुत्फ लेना होगा। मौसम विभाग ने अभी कई दिनों तक बारिश जारी रहने के संकेत दे दिए हैं। पहले 21 जून तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई थी। अब 25 जून के बाद ही बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

अभी मानसूनी  बारिश जारी रहेगी

मानसून अध्ययनकर्ता डॉ. एसपी यादव के मुताबिक राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक बादलों की श्रृंखला बनी हुई है। इससे लो प्रेशर बना हुआ है और इसके बादल उत्तर प्रदेश से झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय हिस्से तक छाए हुए हैं। जब तक इसका प्रभाव खत्म नहीं होता, मानसूनी बारिश जारी रहेगी। बीच-बीच में कुछ देर के बाद बारिश बंद हो सकती है। पर अभी पूरी तरह इसका असर कम नहीं होगा। मानसून के आगमन के साथ ही लगातार बारिश होना और बादलों का एक स्थान पर स्थिर रहना दशकों बाद हुआ है।

धनबाद में अब तक सामान्य से 208 फीसद ज्यादा वर्षा

एक से 19 जून के दौरान धनबाद में सामान्य से 208 फीसद ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। सामान्य बारिश 106.1 एमएम की तुलना में 327 एमएम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे की बात करें तो धनबाद में 22 एमएम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। 24 जून तक का संभावित तापमान रविवार अधिकतम 29 न्यूनतम 24 सोमवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25 मंगलवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25 बुधवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25 गुरुवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25

chat bot
आपका साथी