Dhanbad Weather Update: दक्षिण में लो प्रेशर का झारखंड में असर, नवंबर में सावन जैसी रिमझिम बारिश; जानें ऐसा कब तक रहेगा माैसम

डिप्रेशन के आंध्र प्रदेश पहुंचने का प्रभाव भी धनबाद और आसपास के हिस्से में दिखेगा। डिप्रेशन से मिलने जाने वाले बादलों से यहां बादल छाएंगे। उसका केंद्र नजदीक होने से बारिश भी हो सकती है। मानसून अध्ययनकर्ता डॉ एसपी यादव की मानें तो डिप्रेशन चक्रवात की तरह ताकतवर रहेगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 08:52 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 09:10 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: दक्षिण में लो प्रेशर का झारखंड में असर, नवंबर में सावन जैसी रिमझिम बारिश; जानें ऐसा कब तक रहेगा माैसम
धनबाद में लगातार बारिश से जन-जीवन परेशान ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। शनिवार को सुबह में से शाम तक थम-थम कर बारिश होती रही। शाम में कुछ देर की ब्रेक के बाद देर रात से फिर बारिश शुरू हुई। पूरी रात रुक रुक कर बारिश होती रही। रविवार को भी बादल छाए रहने और थम-थम कर बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही बारिश से नवंबर में जुलाई-अगस्त जैसे हालात हैं। बारिश सावन महीने जैसा एहसास करा रही है।

डिप्रेशन साइक्लोन का छोटा रूप

मौसम विभाग के अनुसार आबोहवा में आए इस बदलाव का कारण दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास के थाईलैंड तट पर लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 15 नवंबर तक उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना जताई जा रही है। इससे 18 नवंबर के आसपास आंध्र प्रदेश पहुंचने और इसका प्रभाव दिखने का अनुमान है। डिप्रेशन साइक्लोन का छोटा रूप है जिससे भारी बारिश होगी। लो प्रेशर की ओर जाने वाले बादल धनबाद और आसपास से ही जा रहे हैं। बादलों की आवाजाही की वजह से रुक रुक कर बारिश हो रही है।

डिप्रेशन के आंध्र प्रदेश पहुंचने का भी धनबाद पर रहेगा असर

डिप्रेशन के आंध्र प्रदेश पहुंचने का प्रभाव भी धनबाद और आसपास के हिस्से में दिखेगा। डिप्रेशन से मिलने जाने वाले बादलों से यहां बादल छाएंगे। उसका केंद्र नजदीक होने से बारिश भी हो सकती है। मानसून अध्ययनकर्ता डॉ एसपी यादव की मानें तो आंध्र प्रदेश में पहुंचने वाला डिप्रेशन चक्रवात की तरह ताकतवर रहेगा। इससे 15 और 16 नवंबर को धनबाद में बादल छाए रह सकते हैं। 19 और 20 को बारिश की भी संभावना बनी रहेगी। यानी 20 नवंबर तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। बादलों की आवाजाही की वजह से दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आने की संभावना है। रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है।

chat bot
आपका साथी