मासस ने प्रखंड कार्यालयों पर किया धरना-प्रदर्शन

निरसा/कलियासोल/गलफरबाड़ी/गोविदपुर मा‌र्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) ने 11 सूत्री मांगों को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:46 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:46 PM (IST)
मासस ने प्रखंड कार्यालयों पर किया धरना-प्रदर्शन
मासस ने प्रखंड कार्यालयों पर किया धरना-प्रदर्शन

निरसा/कलियासोल/गलफरबाड़ी/गोविदपुर : मा‌र्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) ने 11 सूत्री मांगों को लेकर निरसा, कलियासोल, एग्यारकुंड व गोविंदपुर प्रखंड कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। एग्यारकुंड में धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने सरकार के कृषि व म्युटेशन बिल का विरोध किया। कहा कि इससे किसानों का हक मारा जाएगा। कहा कि कोरोना का डर दिखा कर केंद्र सरकार राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगा रखी है। आंदोलन करनेवालों पर केस किया जा रहा है। इसका हम विरोध करते हैं। कहा कि केंद्र सरकार एक साजिश के तहत सभी सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में देने का षड्यंत्र रच रही है। इसके मासस विरोध करती है। धरना में आगम राम, मुमताज अंसारी, लखन सिंह, कार्तिक दत्ता, मणिशंकर सेन, रंजन सिंह, प्रदीप दास, कृष्णा रजक, रोहित बाउरी, रावण महतो, दशरथ चंद्रा, निरंजन गोराई, शेख निसार अहमद, जान मोहम्मद, संतोष दास, बबलू महतो, गणेश चौरसिया, लाल मोहन महतो, मुखिया नीलू मुखर्जी, सारथी मंडल, फटिक मंडल, मनटू पटवार, आरिफ अंसारी, लुकमान अंसारी, विश्वनाथ मंडल, जमशेद अंसारी, मगन महतो, कृष्णा मंडल, राजू अंसारी, सुबल लायक, लालू बिस्टु, तपन चंद्र, गगन, मदन प्रसाद महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी