Dhanbad Weather Forecast: दो दिन झेलिए गर्मी, 29 और 30 को आंधी-पानी के आसार; पढ़ें माैसम विभाग की चेतावनी

Dhanbad Weather Forecast धनबाद के साथ-साथ बोकारो गिरिडीह दुमका समेत संताल परगना के लगभग सभी जिले में मौसम में बदलाव का असर दिखेगा। गिरिडीह में 28 अप्रैल को बादल गरजने के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना कम है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 27 Apr 2021 07:36 AM (IST) Updated:Tue, 27 Apr 2021 07:51 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: दो दिन झेलिए गर्मी, 29 और 30 को आंधी-पानी के आसार; पढ़ें माैसम विभाग की चेतावनी
धनबाद में झुलसाने वाली गर्मी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast सोमवार की तरह मंगलवार और बुधवार को भी मौसम में गर्माहट बनी रहेगी। सुबह से ही मौसम का मिजाज तल्ख रहेगा और आसमान से आग बरसती रहेगी। अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। इसके बाद 29 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया। मौसम विज्ञान अभिषेक आनंद की मानें तो 29 और 30 अप्रैल को बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। 30 अप्रैल के बाद भी मौसम का मिजाज बदलते रहने का अनुमान है।

धनबाद से संताल परगना तक दिखेगा माैसम में बदलाव

धनबाद के साथ-साथ बोकारो गिरिडीह दुमका समेत संताल परगना के लगभग सभी जिले मैं मौसम में बदलाव का असर दिखेगा। गिरिडीह में 28 अप्रैल को बादल गरजने के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना कम है। 29 अप्रैल से बारिश भी हो सकती है। मौसम में आने वाले बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आने वाली हवाएं हैं। पश्चिमी विक्षोभ से आने वाले बादल और अरब सागर से आने वाली गर्म हवाएं झारखंड में आपस में टकराएंगी। इस वजह से यहां के मौसम में परिवर्तन होगा।

     30 अप्रैल तक का संभावित तापमान मंगलवार अधिकतम 39 न्यूनतम 22 बुधवार अधिकतम 41 न्यूनतम 24 गुरुवार अधिकतम 38 न्यूनतम 25 शुक्रवार अधिकतम 37 न्यूनतम 25

chat bot
आपका साथी