Weather Alert For Dhanbad: अभी चलेगा धूप-छांव का खेल, बूंदाबांदी के बीच वज्रपात का भी खतरा; माैसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मानसून अपना तेवर अगले हफ्ते से फिर दिखाएगा। मानसून के अध्ययनकर्ता डॉ. एसपी यादव के अनुसार रविवार या उसके बाद से बंगाल की खाड़ी से मानसून पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ेगा। इस दौरान धनबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में कई दिनों तक मानसूनी बारिश होने की संभावना है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 07:51 AM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 07:51 AM (IST)
Weather Alert For Dhanbad: अभी चलेगा धूप-छांव का खेल, बूंदाबांदी के बीच वज्रपात का भी खतरा; माैसम विभाग ने जारी की चेतावनी
गुरुवार सुबह धनबाद के आसमान का मनभावन नजारा ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान में धूप छांव की आवाजाही लगी रहेगी। कभी आसमान में बादल रहेंगे तो कभी धूप अपना तेवर दिखाएगी। बादलों के स्थानीय स्तर पर मजबूत होने पर बारिश भी हो सकती है। हालांकि तेज बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद शुक्रवार को भी धूप छांव के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस हफ्ते थम थम कर हल्की बारिश हुई होने का अनुमान है। वज्रपात से भी सावधानी बरतनी होगी।

अगले सप्ताह कई दिनों तक होगी बारिश

मानसून अपना तेवर अगले हफ्ते से फिर दिखाएगा। मानसून के अध्ययनकर्ता डॉ. एसपी यादव के अनुसार रविवार या उसके बाद से बंगाल की खाड़ी से मानसून पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ेगा। इस दौरान धनबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में कई दिनों तक मानसूनी बारिश होने की संभावना है।

अब तक 47% ज्यादा बारिश, पर जुलाई में तेजी से गिर रहा ग्राफ

धनबाद में अब तक 47% ज्यादा बारिश हुई है। यह आंकड़ा एक जून से 14 जुलाई तक का है। इस अवधि में धनबाद में सामान्य बारिश 355 एमएम होती है जो 523.5 एमएम हो चुकी है। बारिश में 47 फीसद का इजाफा पिछले जून महीने का है। जुलाई महीने में बारिश का आंकड़ा काफी नीचे चला गया है। धनबाद के साथ साथ अन्य पड़ोसी जिलों का भी यही हाल है। संताल के गोड्डा और पाकुड़ जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से भी नीचे चला गया है। अब बंगाल की खाड़ी से आनेवाले मानसून से इसकी भरपाई का अनुमान है।

रविवार तक का संभावित तापमान गुरुवार अधिकतम 33 न्यूनतम 26 शुक्रवार अधिकतम 35 न्यूनतम 26 शनिवार अधिकतम 35 न्यूनतम 26 रविवार अधिकतम 33 न्यूनतम 26

chat bot
आपका साथी