निरसा क्षेत्र में मासस व ट्रेड यूनियनों ने मनाया काला दिवस

निरसा/मुगमा किसान आंदोलन के छह माह पूरा होने पर बुधवार को निरसा मुगमा व मैथन में काला दिवस मनाया गया। कोल माइंस वर्कर्स यूनियन मासस व डीवीसी श्रमिक यूनियन मैथन शाखा ने काला दिवस मनाया। कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने श्यामपुर बी कोलियरी परिसर मासस मुगमा कार्यालय व मैथन में विरोध-प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 06:14 PM (IST)
निरसा क्षेत्र में मासस व ट्रेड यूनियनों ने मनाया काला दिवस
निरसा क्षेत्र में मासस व ट्रेड यूनियनों ने मनाया काला दिवस

निरसा/मुगमा : किसान आंदोलन के छह माह पूरा होने पर बुधवार को निरसा, मुगमा व मैथन में काला दिवस मनाया गया। कोल माइंस वर्कर्स यूनियन, मासस व डीवीसी श्रमिक यूनियन मैथन शाखा ने काला दिवस मनाया। कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने श्यामपुर बी कोलियरी परिसर, मासस मुगमा कार्यालय व मैथन में विरोध-प्रदर्शन किया गया। श्यामपुर बी कोलियरी परिसर में यूनियन नेता जगदीश शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूरों, किसानों, नौजवानों के अधिकार पर कुठाराघात कर रही है। मजदूरों के हक व अधिकार के लिए बने 44 श्रम कानूनों को संशोधित कर चार कोड में बदलकर उन्हें पुन: बंधुआ मजदूर बनाने की साजिश रची जा रही है। प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कर सत्ता में आई मोदी सरकार सभी सार्वजनिक उपक्रमों को बंद कर रही है। सरकार के विरोध में पूरे देश के लोग आंदोलनरत हैं। धरना को आगम राम, कार्तिक दत्ता, टुटुन मुखर्जी, मुमताज अंसारी मणि शंकर सेन आदि ने संबोधित किया। निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने काला बिल्ला लगाकर केंद्र सरकार का विरोध किया और किसानों के आंदोलन का समर्थन किया। मुगमा मोड़ स्थित मासस पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी कानून वापस ले। श्रम कानून में संशोधन कर लाए गए चारों श्रम कोड को वापस लिया जाए। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में बादल बाउरी, पीएल मुर्मू, जीबु सरकार, राजू राय, शिवानी दास, मनोज राउत, मेनका मंडल, आशा कुंभकार, राजेश बाउरी, अर्जुन बाउरी, बलराम दास, लव बाउरी, दिनेश हाड़ी, राजकुमार सिंह, कारु भुइयां, सुशील चक्रवर्ती, जी राम, संतोष घोष, केके त्रिपाठी, सुधीर पांडेय, माला लायक, सपना, दीपा विश्वास, धर्मदेव सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी