महंगाई के खिलाफ गोलकडीह में पीएम का फूंका पुतला

संस तिसरा देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ और तीन काला कृषि कानून को वापस लेने की मांग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:24 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ गोलकडीह में पीएम का फूंका पुतला
महंगाई के खिलाफ गोलकडीह में पीएम का फूंका पुतला

संस, तिसरा : देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ और तीन काला कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को गोलकडीह में मासस के लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। लोडिग प्वाइंट के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों पर लगातार हो रहे हमले को रोकने, तीन काला कृषि कानून को वापस लेने, लगातार देश में बढ़ रही महंगाई पर रोक लगाने व किसानों की हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। मासस के जिला अध्यक्ष बिदा पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर और किसान विरोधी है। मजदूर व किसानों पर सरकार कई तरह से हमला कर रहा है। इसीलिए मजदूर व किसानों के खिलाफ कानून लाया गया है। सरकार शीघ्र कृषि काला कानून व संशोधित श्रम कानून को वापस लें। कहा कि यूपी में जिस प्रकार केंद्रीय मंत्री का बेटा किसानों के ऊपर वाहन चला दिया। यह किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास है।

आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। देश में महंगाई चरम सीमा पर है। क्या यही दिन देखने के लिए लोगों ने भाजपा को अपना वोट देकर जिताया था। कहा कि सरकार कारपोरेट घरानों के इशारों पर काम कर बड़े-बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है। मासस के लोग अंत तक सरकार की गलत नीति का विरोध करेंगे।

मौके पर सपन पासवान, राजेश बिरूआ, नरेश निषाद, संतोष रवानी, सपन बाउरी, सीमा देवी, चंदा चौहान, शिव बालक पासवान शिवम कुमार, विनोद यादव, सविता देवी, गिरी देवी, भादो देवी आदि थे।

chat bot
आपका साथी