महंगाई के खिलाफ मासस का निरसा, एग्यारकुंड व कलियासोल में धरना

जाटी निरसा/एग्यारकुंड/कालियासोल किसान आंदोलन के समर्थन व बढ़ती महंगाई के विरोध में मा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:49 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ मासस का निरसा, एग्यारकुंड व  कलियासोल में धरना
महंगाई के खिलाफ मासस का निरसा, एग्यारकुंड व कलियासोल में धरना

जाटी, निरसा/एग्यारकुंड/कालियासोल : किसान आंदोलन के समर्थन व बढ़ती महंगाई के विरोध में मा‌र्क्सवादी समन्वय समिति ने सोमवार को निरसा, एग्यारकुंड व कालियासोल प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना के बाद मासस प्रतिनिधियों ने बीडीओ के माध्यम से प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। निरसा में वरिष्ठ मासस नेता आगम राम ने कहा कि देश के किसान आठ माह से केंद्र द्वारा लाए गए तीन किसान बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार बातचीत कर मामले का निराकरण करने के बजाए उनपर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। केंद्र सरकार से जल्द तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में लगातार बढ़ोतरी के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है। आवश्यक सामान के साथ साथ दवाइयों के दाम भी दोगुना बढ़े हैं। इसपर सरकार का ध्यान नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत बढ़ने से सारी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। गरीबों का घर चलना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। निरसा में टूटन मुखर्जी, मुमताज अंसारी, दिनेश सिंह, प्रभु सिंह, सलीम अंसारी, दशरथ चंद्रा, मणिशंकर सेन, निरंजन गोराई, संतोष दास, रवि लाल मुर्मू, रोहित पाल, गोपाल बाउरी, भीम महतो,राजू ठाकुर, भारती बाउरी, एग्यारकुंड में प्रखंड अध्यक्ष बादल चंद्र बाउरी, शंकर सिंह, रोशन मिश्रा, धर्मेंद्र साव, राजेश यादव, राजू राय, अंजू चटर्जी, मोनिका मंडल, शिवानी दास, पीएल मुर्मू, जीबू सरकार और कलियासोल में जिप सदस्य दिल मोहम्मद, गोपाल दास, सतीश बाउरी, कार्तिक दत्ता, समसुद्दीन अंसारी, सपन गोराई, विश्वजीत महथा, गणेश बाउरी, दाउद अंसारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी