कोरोना को लेकर शहर में चला सघन मास्क चेकिग अभियान, 81 वाहन चालक धराए, वसूला जुर्माना

धनबाद कोरोना महामारी को लेकर गुरुवार को जिले में सघन मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। शहर के सभी इलाके में चेकिग हुई। सिटी एसपी आर रामकुमार एसडीएम विधि व्यवस्था सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिग अभियान चलाया। सिटी सेंटर व रणधीर वर्मा चौक के पास हेलमेट व मास्क जांच की जांच की गई। इसके अलावा बैंकमोड़ मटकुरिया रणधीर वर्मा चौक पुटकी केंदुआ मेमको मोड़ बिग बाजार समेत विभन्न इलाकों में पुलिस की अलग-अलग टीम चेकिग अभियान चला रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:23 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 08:34 PM (IST)
कोरोना को लेकर शहर में चला सघन मास्क चेकिग अभियान, 81 वाहन चालक धराए, वसूला जुर्माना
कोरोना को लेकर शहर में चला सघन मास्क चेकिग अभियान, 81 वाहन चालक धराए, वसूला जुर्माना

धनबाद : कोरोना महामारी को लेकर गुरुवार को जिले में सघन मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। शहर के सभी इलाके में चेकिग हुई। सिटी एसपी आर रामकुमार, एडीएम विधि व्यवस्था चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिग अभियान चलाया। सिटी सेंटर व रणधीर वर्मा चौक के पास हेलमेट व मास्क जांच की जांच की गई। इसके अलावा बैंकमोड़ मटकुरिया, रणधीर वर्मा चौक, पुटकी, केंदुआ, मेमको मोड़, बिग बाजार समेत विभन्न इलाकों में पुलिस की अलग-अलग टीम चेकिग अभियान चला रही थी। गुरुवार को ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश्वर वर्मा, समेत जिला पुलिस के कई पदाधिकारी अभियान में जुटे थे। वहीं बिग बाजार के पास शाम के वक्त डीटीओ व ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों वाहन चालक पकड़ाए। सात वाहन चालकों ने मौके पर जुर्माना भरा। वहीं बगैर मास्क के चलने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने लाठी भी चटकाई। जिले के विभिन्न इलाकों से तकरीबन 81 बाइक सवार बगैर मास्क व हेलमेट के पकड़े गए सभी से पुलिस जुर्माना वसूल किया। जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था, उनसे पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। कुल 53,450 रुपये जुर्माना पुलिस ने वसूल किया। साथ ही कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई। मास्क चेकिग अभियान जारी है। शहर में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई है। तेजी से फैल रहे संक्रमण को कैसे रोका जाए इसके उपाय में पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी जुटे हैं। हालांकि स्थिति पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। अभी लोग बगैर मास के शहर में घूमते नजर आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी