कतरास में जयंती पर याद किए गए शहीद शक्तिनाथ

संवाद सहयोगी सिजुआ तेतुलमारी राजगंज शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती पैतृक गांव तेतुलमुड़ी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:32 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:32 PM (IST)
कतरास में जयंती पर याद किए गए शहीद शक्तिनाथ
कतरास में जयंती पर याद किए गए शहीद शक्तिनाथ

संवाद सहयोगी, सिजुआ, तेतुलमारी, राजगंज: शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती पैतृक गांव तेतुलमुड़ी, समाधि स्थल टाटा सिजुआ 12 नंबर (आजाद सिजुआ), तेतुलमारी के शक्ति चौक तथा राजगंज में मनाई गई। सिजुआ में शहीद की पत्नी सूची देवी ने शक्ति की प्रतिमा की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। पुत्र मनोज कुमार महतो ने लाल-हरा मैत्री संघ का झंडोत्तोलन किया। शक्ति की आदमकद प्रतिमा पर स्वजनों के अलावा विधायक मथुरा महतो व ढुलू महतो, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, शहीद के भतीजा निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र महतो, भाई सुरेश महतो, अंजना देवी, राजेंद्र प्रसाद राजा, पवन महतो, कंचन महतो, बसंत महतो, रंजीत महतो, आजसू नेता सौरभ महतो, झामुमो महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मुर्मू, सुमित महतो, दिनेश महतो, परवेज इकबाल, अशोक चौहान, राकेश चौधरी, सुरेश चौधरी, जसीम अंसारी आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

----------------------

युवाओं को शहीद शक्ति के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने से ही सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।

---मथुरा महतो, विधायक।

-------------------

शहीद शक्ति का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, शिक्षा, बाल विवाह, न्यूनतम मजदूरी दिलाने का बीड़ा उठाया था। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

---ढुलू महतो, विधायक।

---------------------

शहीद शक्तिनाथ महतो झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे। झारखंड को शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए शक्ति ने जो बलिदान दिया वह अपूरणीय है। उनके संदेश व विचार को घर घर पहुंचाकर ही शोषण मुक्त झारखंड बना पाएंगे।

जलेश्वर महतो, पूर्व विधायक।

-----------

तेतुलमारी तेतुलमारी के बैजकारटांड़ स्थित शक्ति चौक पर सोमवार को समर्थकों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुभारंभ शहीद की पुत्री अंजना देवी, पत्नी सूची देवी सहित अन्य माल्यार्पण किया। इससे पूर्व विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय व क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किया गया।

विधायक मथुरा प्रसाद महतो, चिकित्सक डा. सर्वमंगला प्रसाद, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, दामाद शिव प्रसाद महतो, पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक, अरूप चटर्जी, झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू, हलधर महतो, रेखा मंडल, सुरेश महतो, सपन पंडित, प्रबंधक संजय चौधरी, प्रधान संतोष महतो, नरेश महतो, दयानंद महतो, बिरजू बाउरी, छोटू सिंह, अनिल टुडू, चंदन महतो, नीलकंठ रवानी, कार्तिक महतो, मानस चटर्जी, मंटू महतो, घंटू त्रिगुणाइत, सुनील महतो, शिबू मांझी, महादेव महतो, बीरेंद्र सिंह, मो. रिजवान, मो. आजाद, जवाहर रवानी आदि शामिल थे।

राजगंज: राजगंज स्थित आजसू कार्यालय में शहीद शक्ति की जयंती मनाई गई। सांसद प्रतिनिधि गिरिधारी महतो, राम प्रसाद,उज्ज्वल कुमार, प्रेम कुमार, नरेश मंडल, लखपत महतो, नौरंगदेव सिंह, विक्की सिंह, प्रमोद सिंह, आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी