शोषित व पिछड़े वर्गों में जागरूकता फैलाने के लिए शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान रथ पहुंचा धनबाद Dhanbad News

अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान रथ राष्ट्रीय अध्यक्ष संत कुमार सिंह की अगुवाई में मनईटांड़ गांधीनगर पहुंचा। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद रात्रि विश्राम के बादचतरा के लिए रवाना किया गया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:24 PM (IST)
शोषित व पिछड़े वर्गों में जागरूकता फैलाने के लिए शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान रथ पहुंचा धनबाद Dhanbad News
अभियान रथ राष्ट्रीय अध्यक्ष संत कुमार सिंह की अगुवाई में मनईटांड़ गांधीनगर पहुंचा। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान रथ राष्ट्रीय अध्यक्ष संत कुमार सिंह की अगुवाई में मनईटांड़ गांधीनगर पहुंचा। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद रात्रि विश्राम के बादचतरा के लिए रवाना किया गया।

रवींद्र वर्मा ने बताया कि बिहार से प्रतिवर्ष अमर शहीद बिहार लेलिन जगदेव प्रसाद की जयंती के उपलक्ष्य में दो फरवरी को जगदेव प्रसाद जागरण अभियान रथ निकाला जाता है। यह पूरे बिहार और झारखंड के जिलों और कस्बो का भ्रमण करता है।

रथ का मुख्य उद्देश्य है शोषित, पिछड़े वर्गों में जागरूकता फैलाना साथ ही राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी में भी अहम भूमिका निभाना है। इसी को लेकर अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान का रथ बिहार के बाद झारखंड में भ्रमण कर रहा है।

धनबाद में भ्रमण का आखिरी दिन था। रथ झारखंड के चतरा जिले के लिए रवाना हुआ। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने साथ आये सभी को माला पहनाकर विदा किया। इस दौरान कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद का जो सपना था वह अब पूरा हो रहा है। इस मौके पर झारखण्ड कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष लालबाबू सिंह कुशवाहा, सूरज महतो, मुकेश कुशवाहा, इंद्रभूषण कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, अमर प्रसाद, संतोष कुशवाहा, संजय कुशवाहा, इंद्रजीत कुशवाहा, रईस आलम, सुनील कुशवाहा, संदीप कुमार कक्कू, संजय कुमार, अरविंद कुमार सैनी सहित समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी