भूली में मिला विवाहिता का शव, गले में लिपटी थी चुनरी

भूली भूली ए ब्लॉक बाल्मिकी नगर की 25 वर्षीया विवाहिता दीपा बाल्मीकि का शव उनके घर पर खटि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:22 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:22 AM (IST)
भूली में मिला विवाहिता का शव, गले में लिपटी थी चुनरी
भूली में मिला विवाहिता का शव, गले में लिपटी थी चुनरी

भूली : भूली ए ब्लॉक बाल्मिकी नगर की 25 वर्षीया विवाहिता दीपा बाल्मीकि का शव उनके घर पर खटिया पर पड़ा मिला। मृतका के गले से चुनरी लिपटी थी। पति निर्मल बाल्मीकि के अनुसार उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। हालांकि प्रथम ²ष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

पति के अनुसार बीती रात खाना को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया। करीब दो घंटे बाद घर लौटा। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई आवाज नहीं मिली। बाद में किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर देखा कि उसकी पत्नी खटिया पर लेटी हुई थी और उसके गले में चुनरी लिपटी थी। उसकी शादी चार वर्ष पहले हुई थी। वह राजस्थान के सीकर की रहने वाली थी। उनका कोई संतान भी नहीं है। घटना के बाद वहां काफी भीड़ लगी रही। भूली ओपी के एसआइ हरिश्चंद्र सिंह मामले की पड़ताल कर रहे हैं। विनोद झा हत्याकांड में मुख्य आरोपित के करीबियों से पूछताछ

चिरकुंडा : तालडांगा हाउसिग कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास बुधवार को दिनदहाड़े विनोद झा को गोली मारकर की गई हत्या मामले में चिरकुंडा पुलिस ने शक के आधार पर दर्जनों लोगों से पूछताछ की है। पुलिस कुछ लोगों को थाने में लाकर भी पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा आरोपित मिटू कश्यप की तलाश को लेकर उसके संपर्क के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। एसडीपीओ विजय कुशवाहा ने बताया कि आरोपित का मोबाइल नंबर बंद होना कहीं ना कहीं इस बात की पुष्टि करता है कि कांड में उसकी संलिप्तता है। मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। सही लोकेशन नहीं मिलने की वजह से थोड़ी परेशानी हो रही है। जल्द ही कांड का खुलासा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जगह जगह आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी