बस्ताकोला में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

बस्ताकोला शिव मंदिर के पास सोमवार की देर रात 27 वर्षीय विवाहिता रंजू देवी का शव घर के पीछे अमरूद के पेड़ में लटकता मिला। मृतक रंजू का दुधमुंहा बच्चा घर पर था। घरवालों ने इसकी सूचना झरिया थाना पुलिस को दी। पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मंगलवार की सुबह मृत महिला के स्वजन बस्ताकोला पहुंचे। मृतक के पिता जवाहर यादव ने मृतक के ससुर निरंजन महतो व सौतेली सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:43 PM (IST)
बस्ताकोला में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
बस्ताकोला में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

संस, धनसार : बस्ताकोला शिव मंदिर के पास सोमवार की देर रात 27 वर्षीय विवाहिता रंजू देवी का शव घर के पीछे अमरूद के पेड़ में लटकता मिला। मृतक रंजू का दुधमुंहा बच्चा घर पर था। घरवालों ने इसकी सूचना झरिया थाना पुलिस को दी। पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मंगलवार की सुबह मृत महिला के स्वजन बस्ताकोला पहुंचे। मृतक के पिता जवाहर यादव ने मृतक के ससुर निरंजन महतो व सौतेली सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को लेकर खूब हंगामा हुआ। निरंजन को पुलिस हिरासत में लेकर थाना ले आई। पांच घंटे तक विवाद के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विक्ट्री कोलियरी कर्मी निरंजन महतो के पुत्र अमरदीप की शादी जमुई के रंजू से वर्ष 2019 में हुई थी। रंजू के पिता का आरोप है कि निरंजन ने दो शादी की है। इसकी जानकारी शादी से पहले नहीं दी गई थी। निरंजन की पहली पत्नी के पुत्र से ही रंजू की शादी हुई है। शादी के बाद से ही सौतेली सास व ससुर रंजू को घर से निकालने के लिए प्रताड़ित करने लगे। 13 दिन पूर्व ही रंजू ने एक पुत्र को जन्म दिया है। रंजू के पति अमरदीप को गांव से नहीं बुलाया गया। न ही रंजू के मायके वालों को सूचना दी। पिता ने कहा कि रंजू को मोबाइल भी दिया था। उसे ससुर व सास ने छीन लिया। सात दिन पूर्व बच्चे की छठियारी हुई थी। केवल अपने परिवार के लोगों को बुलाया था। रंजू के मायके वालों को सूचना नहीं दी। निरंजन का कहना है कि घर में पत्नी, छोटा पुत्र करण, पुत्री पिकी और एक नाती थे। रंजू घर के पीछे के आंगन में अमरूद के पेड़ में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस छानबीन में जुटी है। रंजू की मौत के बाद उसके 13 दिन के दुधमुंहे बच्चे के भविष्य को लेकर सभी चितिंत हैं। आरक्षी की बात पर भड़के स्वजन :

रंजू की मौत की सूचना पर उसके मायके के दर्जनों लोग बस्ताकोला स्थित उसके ससुराल पहुंचे थे। इसी बीच झरिया थाना के एक आरक्षी ने मामले को अपने स्तर पर ही सुलझाने की बात कही। इस पर रंजू के मायके के लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा भी हुआ। --

घटना के बाद थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित निरंजन को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पीके झा, थाना प्रभारी झरिया।

chat bot
आपका साथी