कुसुम विहार में शादीशुदा युवतियों से कराया जा रहा था देह व्‍यापार, दोनों के पतियों को पुलिस ने बुलाया

दो दिन पूर्व सरायढेला कुसुम विहार स्थित एक मकान में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं दोनों युवतियां शादीशुदा हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद दोनों के पतियों को सरायढेला पुलिस ने कोलकाता से धनबाद बुलवाया था। हालांकि पुलिस उन दोनों को भी शक की नजर से देख रही है।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 12:25 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 12:25 PM (IST)
कुसुम विहार में शादीशुदा युवतियों से कराया जा रहा था देह व्‍यापार, दोनों के पतियों को पुलिस ने बुलाया
कुसुम विहार में देह व्‍यापार के आरोप में पकड़ी गईं युवतियां।

जागरण संवाददाता, धनबाद: दो दिन पूर्व सरायढेला कुसुम विहार स्थित एक मकान में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं दोनों युवतियां शादीशुदा हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद दोनों के पतियों को सरायढेला पुलिस ने कोलकाता से धनबाद बुलवाया था।

दोनों युवतियों के पति ने पुलिस को बयान दिया है कि किरण देवी नाम की एक महिला उन्‍हें नौकरी दिलाने के भरोसे पर कोलकाता से धनबाद लेकर आई थी। यहां दोनों को घरों में काम लगवाने की बात कही थी, लेकिन यहां उनके साथ क्या हो रहा था, इसकी उन्‍हें जानकारी नहीं। हालांकि पुलिस दोनों युवतियों के पतियों को भी संदिग्ध मान रही है। थाना पहुंचे पतियों की उम्र 22-23 के करीब थी। लड़की जहां जींस-टॉप पहनकर एक ट्रॉली में सामान लेकर कोलकाता से धनबाद आई थी, वहीं उन दोनों के पति मजदूर की वेशभूषा में सरायढेला थाना पहुंचे थे। दोनों के पति भी दूसरे समुदाय के थे, लिहाजा पुलिस उन दोनों को भी शक की नजर से देख रही है। हालांकि सबूत नहीं होने के कारण पुलिस ने उन दोनों को जाने दिया। फिलहाल पुलिस देह व्यापार का धंधा करानेवाली उक्त किरण देवी नामक महिला को ढूंढ़ रही है।

[कुसुम विहार में छापेमारी के दौरान पकड़े गए दोनों युवक]

पुलिस के अनुसार, किरण देवी ने ही कुसुम बिहार में निकेस चंद्र त्रिगुणाइत के मकान को किराए पर लिया था। पुलिस ने मकान मालिक से भी संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को पता चला है कि वह फिलहाल वेल्‍लोर में इलाज कराने गया है। निकेस का एक मकान कतरास मलकेरा में भी है। पुलिस कतरास तक पहुंच गई थी। वहीं किरण देवी का पता पुलिस को नहीं चल पाया है। छानबीन के दौरान उसके बारे में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि वह प्राइवेट नौकरी करती है।

मालूम हो कि डीएसपी सरिता मुर्मू के नेतृत्व में सरायढेला पुलिस ने कुसुम बिहार में छापेमारी कर दो लड़कियों के साथ अविनाश कुमार सिन्हा तथा प्रमोद कुमार नामक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। इस मामले की छानबीन पुलिस अब भी कर रही है। अविनाश की कार भी पुलिस ने जब्‍त की थी।

chat bot
आपका साथी