धनबाद में आम के भाव में नरमी; कृष‍ि बाजार में 18 रुपये प्रत‍िक‍िलो म‍िल रहा आम Dhanbad News

धनबाद कृषि बाजार समिति में आम की पूर्त‍ि आंध्र प्रदेश से होती है। आंध्र प्रदेश का आम में लोगों को सबसे ज्यादा पसंद सुंदरी व बैगनफल्ली रहता है। यह आम कोयलांचल वासियों को सबसे ज्यादा पसंद आता है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 01:49 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 01:49 PM (IST)
धनबाद में आम के भाव में नरमी; कृष‍ि बाजार में 18 रुपये प्रत‍िक‍िलो म‍िल रहा आम Dhanbad News
धनबाद कृषि बाजार समिति में आम की पूर्त‍ि आंध्र प्रदेश से होती है। प्रतीकात्‍मक तस्वीर)

सुमित राज अरोड़ा, झरिया धनबाद कृषि बाजार समिति में आम की पूर्त‍ि आंध्र प्रदेश से होती है। आंध्र प्रदेश का आम में लोगों को सबसे ज्यादा पसंद सुंदरी व बैगनफल्ली रहता है। यह आम कोयलांचल वासियों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। उसके बाद शुरू होता है प. बंगाल का आम। यहां के आम लोगों को सबसे पसंद आते है। बंगाल में विभिन्न प्रकार के आम पाए जाते है। हिमसागर, लगड़ा, लखना,  सौरी, मुंबईया, देशी आम सहित विभिन्न प्रकार के आम धनबाद के थोक मंडी में पहुंचते है। व्यापारियों की माने तो इस वर्ष पैदावार ज्यादा होने की वजह से इनके भाव में कुछ नही आई है। इस वर्ष थोक मंडियों में बंगाल का लंगड़ा 26 से 32, हिमसागर 18 से 22, लखना 15 से 20 रूपये तक बिके है। इसी दौरान बाजार समिति में बिहार के भागलपुर का लंगड़ा आम भी अपनी दस्तक दे देता है। जिससे धनबाद के लोग ज्यादा पसंद करते है। क्यूकि इसका गुठली व छिलका काफी पतला होता है। भागलपुर का लंगड़ा का स्वाद भी बाकि आमों से अलग होता है। इसी वजह से यह लोगों को ज्यादा पसंद है। इस वर्ष भागलपुर का लंगड़ा थोक मंडियों में 28 से 35 रुपये तक बिक रहा है। थोक मंडी के व्यापारी ने बताया कि भागलपुर का लंगड़ा का भाव फिलहाल उतना गरम नही है। लेकिन आने वाले समय में इसके भाव गरम होगें। अंत में धनबाद के थोक मंडी में यूपी अपनी पकड़ बनाए रखती है। यूपी का लंगड़ा व दशहरी अपनी पकड़ बनाये रखेगी। खुदरा बाजार के भाव की बात की जाए तो लंगड़ा 35 से 50, हिमसागर 25 से 30, लखना 25 से 30 रूपये तक बिक रहा है। व्यापारियों ने बताय कि फिलहाल अभी धनबाद कृषि बाजार समिति में छोटी बड़ी गाड़ी मिलाकर 20 से 30 गाड़ियां प्रतिदिन पहुंच रही है।

chat bot
आपका साथी