पूर्व आइजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह की भतीजी की शादी मेंं आई बरात से एक आदमी गायब, बिहार के बेगूसराय का था रहने वाला

अवकाश प्राप्त आइजी और भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह की भतीजी की शादी में आए बरातियों में आया एक व्यक्ति गुम हो गया है। इस संबंध में वैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने 60 वर्षीय रामसेवक सिंह उर्फ धोलो के लापता होने की सूचना गोविंदपुर थाना में दर्ज कराई है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 02:25 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 02:25 PM (IST)
पूर्व आइजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह की भतीजी की शादी मेंं आई बरात से एक आदमी गायब, बिहार के बेगूसराय का था रहने वाला
बरात से गायब रामसेवक सिह उर्फ धोलो सिंह।

जागरण संवाददाता, गोविंदपुर। अवकाश प्राप्त आइजी और भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह की भतीजी की शादी में आए बरातियों में आया एक व्यक्ति गुम हो गया है। इस संबंध में वैद्यनाथ प्रसाद सिंह पिता राधा कृष्ण सिंह ग्राम पहसारा-वभनगामा, जिला बेगूसराय (बिहार) ने 60 वर्षीय रामसेवक सिंह उर्फ धोलो के लापता होने की सूचना गोविंदपुर थाना को दी है। लक्ष्मण प्रसाद सिंह की भतीजी की शादी गुलमोहर गार्डन में रविवार की रात हुई।बरात बेगूसराय से आई थी। धोलो भी बेगूसराय से आया था। इसकी व्यवस्था में गुलमोहर गार्डन के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया था। इस संबंध में थाना में सनहा दर्ज कराया गया है।

सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

गोविंदपुर बरवाड़ा जीटी रोड पर जेएमए स्टोर कांड्रा के पास रविवार शाम सड़क हादसे में गंभीर घायल 30 वर्षीय सादमुनी सोरेन ने इलाज के दौरान ओम साईं अस्पताल बरियो मोड़ में दम तोड़ दिया। बरवाअड्डा की ओर से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे बुरी तरह कुचल दिया था। सादमुनि गोविंदपुर प्रखंड के परसबनिया निवासी झामुमो कार्यकर्ता मोतीलाल सोरेन की बहन थी। उसके मौत की खबर सुनकर झामुमो नेता एजाज अहमद बाबूराम मुर्मू, माथुर अंसारी समेत दर्जनों लोग ओम साईं अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम में पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना में मोटरसाइकिल संख्या जेएच 10 सीएफ 8439 पर सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। दोनों निरसा के कंचनपुर निवासी हैं। इस संबंध में गोविंदपुर थाना में कांड अंकित किया गया है।

chat bot
आपका साथी