भाजपा सांसद व विधायक जहां काम करवाना चाह रहे वहां किया जा रहा सौतेला व्यवहार : पीएन सिंह

निरसा/कालूबथान निरसा और कलियायोल प्रखंड भाजपा मंडल मोर्चा की कार्यसमिति की पहली बैठक शुक्रवार को निरसा गुरुद्वारा व कलियासोल के पिड्राहाट पंचायत भवन में हुई। निरसा गुरुद्वारा परिसर में सांसद पीएन सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मजबूती से होती है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही लोगों की समस्याओं को समझने का सबसे अच्छा माध्यम है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:51 PM (IST)
भाजपा सांसद व विधायक जहां काम करवाना चाह रहे वहां किया जा रहा सौतेला व्यवहार : पीएन सिंह
भाजपा सांसद व विधायक जहां काम करवाना चाह रहे वहां किया जा रहा सौतेला व्यवहार : पीएन सिंह

निरसा/कालूबथान : निरसा और कलियायोल प्रखंड भाजपा मंडल मोर्चा की कार्यसमिति की पहली बैठक शुक्रवार को निरसा गुरुद्वारा व कलियासोल के पिड्राहाट पंचायत भवन में हुई। निरसा गुरुद्वारा परिसर में सांसद पीएन सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मजबूती से होती है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही लोगों की समस्याओं को समझने का सबसे अच्छा माध्यम है। जिनका बूथ सबसे मजबूत होगा, वहां पर हम लोग सबसे अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। कोरोना काल में सबसे बेहतर प्रबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। विश्व भी इसे स्वीकार कर रहा है। हालांकि, अपने देश के कुछ तथाकथित नेताओं को यह हजम नहीं हो रहा। लोगों से झूठा वादा कर सत्ता में आए हेमंत सरकार ने कहा था कि प्रधानमंत्री आवास शहरी के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि के अलावा तीन लाख रुपये लाभुकों के खाते में दिया जाएगा। वह सिर्फ शिगूफा ही साबित हुआ। बेरोजगारी भत्ता भी हवा हवाई घोषणा बनकर रह गई है। जहां भी भाजपा के एमपी व एमएलए विकास कार्य करवाना चाह रहे हैं उस इलाके के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वहीं विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि हेमंत सोरेन के सरकार में सबसे ज्यादा दुष्कर्म के मामले हुए। सबसे ज्यादा पीड़ित भी आदिवासी व दलित समाज की बेटियां हुई हैं। दुर्भाग्य की बात है कि आदिवासी दरोगा रूपा तिर्की के मामले का जांच अभी तक राज्य सरकार ने सीबीआइ से करवाने की अनुशंसा नहीं की है। मौके पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डब्लू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष बांपी चक्रवर्ती, कलियासोल मंडल अध्यक्ष गोपाल भारती, मुन्ना सिंह, संजय सिंह पिटू, मधुरेंद्र गोस्वामी, बृहस्पति पासवान, काजल नाग, जानकी दे, निताई चटर्जी, श्यामल दां, सीमंत मंडल, विमल चटर्जी, रवि चौरसिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी