गोपीनाथपुर जौहर मुंडा धौड़ा का रास्ता पानी में बहा

मुगमा एग्यारकुंड प्रखंड अंतर्गत गोपीनाथपुर पंचायत के जौहर मुंडा धौड़ा का आवागमन वाला रास्ता पानी के बहाव में बह गया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। धौड़ावासी बिजली का खंभा डालकर वैकल्पिक रास्ता बनाकर किसी तरह आवागम कर रहे हैं। इस धौड़ा में करीब 35 आवास हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:23 PM (IST)
गोपीनाथपुर जौहर मुंडा धौड़ा का रास्ता पानी में बहा
गोपीनाथपुर जौहर मुंडा धौड़ा का रास्ता पानी में बहा

संस, मुगमा : एग्यारकुंड प्रखंड अंतर्गत गोपीनाथपुर पंचायत के जौहर मुंडा धौड़ा का आवागमन वाला रास्ता पानी के बहाव में बह गया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। धौड़ावासी बिजली का खंभा डालकर वैकल्पिक रास्ता बनाकर किसी तरह आवागम कर रहे हैं। इस धौड़ा में करीब 35 आवास हैं। सूचना पाकर रविवार को मुखिया रामदेव पासवान और एग्यारकुंड प्रखंड अनुसूचित जनजाति के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र मुंडा ने जौहर मुंडा धौड़ा पहुंचकर रास्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण दामू बिरुआ, लालमोहन मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, माला बिरूआ, लक्ष्मी बोदरा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पानी के बहाव में रास्ता अवरुद्ध हो गया है। ओम बोस्को फैक्टरी के पीछे रास्ता पानी में कट गया है। कई वर्षों से मुंडा धौड़ा को जोड़ने वाले रास्ता का निर्माण करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक गुहार लगाते आ रहे हैं। लेकिन आज तक इस पर अमल नहीं किया गया। आलम यह है कि लोगों को झिलिया नदी पार कर घर आना जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मुखिया ने आश्वासन दिया कि उनकी इस समस्या का निदान जल्द ही कर दिया जाएगा। मड़मा पंचायत के भुईंया धौड़ा में बारिश से दीवारें टूटी, घरों में रखा खाद्यान्न हुआ बर्बाद

फोटो : 20 एमटीएन 08

संस, मुगमा : मानसून की बारिश से माड़मा पंचायत स्थित ईस्ट इंडिया मोड़ के पास बसे भुईंया धौड़ा के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बारिश के कारण दर्जनों घरों में पानी प्रवेश कर गया था। इससे कई लोगों के घर दीवार टूट कर गिर पड़ी है। बारिश का पानी घरों में घुस पड़ने से खाद्यान्न सहित अन्य सामग्री बर्बाद हो गए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बाढ़ आपदा के तहत मुआवजे की मांग की है। ग्रामीण जितेंद्र प्रसाद, सुरेश पासवान, श्रीराम यादव, प्रताप कुमार, संजय चौधरी, चरित्र भुईंया, अजय राम, रामाकांत राम, चंदन कुमार मृत्युंजय कुमार रंजन ने बताया कि पिछले दिनों मंडमन कोलियरी परिसर में आई बाढ़ का पानी उनके आवासों में भी प्रवेश कर गया था। इससे कई लोगों के घरों की दीवारें टूट गई। घरों में रखा खाद्यान्न समेत बिजली उपकरण नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंडमन में क्षति को देखने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी आए थे। भुईंया धौड़ा में चलकर आवासों की स्थिति की जानकारी दी गई। परंतु कुछ बिचौलिए के कारण उन्हें यहां पहुंचने नहीं दिया। प्रशासन बाढ़ आपदा के तहत मुआवजा का भुगतान करने की पहल करे।

chat bot
आपका साथी