कुमारधुबी में बांस का खूंटा गाड़ने के विवाद पर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल

कुमारधुबी कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बगानधौड़ा में आपसी विवाद को लेकर तीन पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिला भी शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:13 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:13 PM (IST)
कुमारधुबी में बांस का खूंटा गाड़ने के विवाद पर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल
कुमारधुबी में बांस का खूंटा गाड़ने के विवाद पर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल

कुमारधुबी : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बगानधौड़ा में आपसी विवाद को लेकर तीन पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिला भी शामिल हैं। दो की हालत गंभीर है। सभी को एंबुलेंस से निरसा सीएचसी भेजा गया है, जहां गंभीर रूप से घायलों को एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। बगान धौड़ा निवासी श्याम वर्मा ने बताया प्रहलाद सिंह ने उसके घर जाने वाले रास्ते में कपड़ा सुखाने के लिए बांस का खूंटा गाड़ा जा रहा था। मना करने पर वह उससे झगड़ने लगा। इसके बाद देखते ही देखते उसके साथ मारपीट करने लगा। वहीं घायल प्रहलाद सिंह ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खूंटा गाड़ रहा था। इसी दौरान श्याम वर्मा, रामविलास व उसका पुत्र आकर उसे खूंटा गाड़ने से मना करने लगे। जब उसने इसका कारण जानना चाहा तो उनलोगों लाठी डंडा और लोहे के सब्बल से उसपर और उसके साले राजेश पर वार कर दिया। बीच बचाव में आई उसकी और राजेश की पत्नी के साथ मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे विक्की यादव के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलने पर कुमारधुबी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए निरसा सीएचसी व एसएनएमएमसीएच भिजवाया। कुमारधुबी ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि खूंटा गाड़ने को लेकर तीन पक्षों में आपसी विवाद हुआ है, जिसमे कुछ लोग जख्मी हो गए हैं। इलाज के लिए उन्हें निरसा स्वास्थ केंद्र व एसएनएमएमसीएच भेज गया है।

chat bot
आपका साथी