देवियाना गांव में एक माह में चार की मौत, प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव का लिया जायजा

निरसा निरसा प्रखंड अंतर्गत देवियाना गांव में एक माह के अंदर चार लोगों की मृत्यु हो जाने के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दो दिनों के अंदर तीन लोगों की मौत पश्चिम बंगाल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है।

By Edited By: Publish:Tue, 04 May 2021 08:12 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 09:52 AM (IST)
देवियाना गांव में एक माह में चार की मौत, प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव का लिया जायजा
देवियाना में कोरोना से माैत के बाद बढ़ा दहशत।

निरसा : निरसा प्रखंड अंतर्गत देवियाना गांव में एक माह के अंदर चार लोगों की मृत्यु हो जाने के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दो दिनों के अंदर तीन लोगों की मौत पश्चिम बंगाल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है। जानकारी के अनुसार गांव में सबसे पहली मौत 12 फरवरी को 60 वर्षीय चंद कर की हो गई। इसके बाद पांच मार्च को उनकी पत्नी 55 वर्षीय सरला कर की मृत्यु हो गई। 19 अप्रैल को उनके पड़ोसी व रिश्तेदार 65 वर्षीय मिनोती कर की मृत्यु हो गई। दो मई को गांव के ईसीएल कर्मी 45 वर्षीय धनंजय कर की मृत्यु पश्चिम बंगाल के कुल्टी स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वहीं मंगलवार को उक्त अस्पताल में इलाजरत गांव के 45 वर्षीय स्नेहाशीष घोष व 65 वर्षीय अश्विनी चक्रवर्ती की मौत हो गई। उपायुक्त के निर्देश पर निरसा अंचलाधिकारी नितिन शुभम गुप्ता व निरसा सीएचसी प्रभारी डॉक्टर रोहित गौतम गांव पहुंचकर मृतक के स्वजनों व ग्रामीणों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। हालांकि, मृतकों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा दिए गए मृत्यु प्रमाण पत्र में किसी को कोरोना संक्रमित नहीं दिखाया गया है। उनकी मौत का कारण अन्य बीमारियों को बताया गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि जिनके घर के लोगों की मृत्यु हुई है। पहले उनके परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना जांच की जाएगी। यदि वह लोग संक्रमित पाए गए तो अन्य ग्रामीणों व पूरे गांव के लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि बेवजह अपने घर से बाहर नहीं निकलें। शारीरिक दूरी का पालन करें व मास्क अवश्य लगाएं।

chat bot
आपका साथी