Vishal Murder Case: विशाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी को झरिया पुलिस ने धर दबोचा; रघु अब खाएगा जेल की हवा

झरिया थाना अंतर्गत इंडस्ट्री निवासी टेंपो चालक 36 वर्षीय विशाल शर्मा की गर्दन दबाकर हत्या के मामले में सात दिनों बाद झरिया पुलिस को सफलता मिली है। विशाल शर्मा हत्याकांड में झरिया पुलिस ने एना कोठी के समीप से सुनील बाउरी उर्फ रघु को धर दबोचा।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 02:41 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 02:41 PM (IST)
Vishal Murder Case: विशाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी को झरिया पुलिस ने धर दबोचा; रघु अब खाएगा जेल की हवा
विशाल शर्मा हत्याकांड में झरिया पुलिस ने एना कोठी के समीप से सुनील बाउरी उर्फ रघु को धर दबोचा। (जागरण)

झरिया, जेएनएन : झरिया थाना अंतर्गत इंडस्ट्री निवासी टेंपो चालक 36 वर्षीय विशाल शर्मा की गर्दन दबाकर हत्या के मामले में सात दिनों बाद झरिया पुलिस को सफलता मिली है। विशाल शर्मा हत्याकांड में झरिया पुलिस ने एना कोठी के समीप से सुनील बाउरी उर्फ रघु को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान सुनील ने अपना जूर्म कबूल कर लिया। जिसके निशानदेही पर हत्या में प्रयोग आने वाला हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित रघु ने बताया कि इंडस्ट्री के समीप एक अवैध शराब बचने वाली महिला के पास विगत दो वर्षों से शराब पीने जाते थे। इस दौरान उक्त महिला के साथ संबंध भी बन गया था। विगत कुछ माह से विशाल भी वही शराब पीने जा रहा था। इसी दौरान उक्त महिला के साथ उसके भी संबंध बन गए थे। रघु ने पहले भी विशाल को महिला के पास आकर शराब पीने मना किया गया था। कुछ दिन पूर्व विशाल देर रात को शराब पीने उक्त महिला के पास गया था। इसी दौरान रघु भी वहां शराब पीने आ गया। रघु विशाल को देख आक्रोश में आ गया। जिसके बाद विशाल व रघु के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान रघु ने भैंसा पकड़ने वाले तार से विशाल के गले में पीछे से गले में फंसा कर उसे दबा दिया। विशाल को मरता देख रघु वहां से फरार हो गया। विशाल घर जाने के कुछ देरी के बाद उसकी मौत हो गई। झरिया पुलिस ने हत्या के आरोप में रघु को सोमवार को जेल भेज दिया है। झरिया पुलिस थानेदार पंकज कुमार झा ने बताया कि अवैध शराब बेचने वाली महिला के पास दोनों शराब पीने जाते थे। इसी दौरान दोनों का उक्त महिला के साथ संबंध बन गया था। संबंध बनता देख रघु ने विशाल की हत्या कर दी। बताते चले की इंडस्ट्री कोलियरी शिव मंदिर मोहल्ला निवासी विशाल शर्मा टेंपो चालक की हत्या गला दबाकर कुछ दिन पूर्व कर दी थी। जानकारी मिलते ही सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार व झरिया थाना पुलिस दल बल के साथ मृतक के घर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया था। झरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितो की तलाश में छानबीन करनी शूरू कर दी थी।

chat bot
आपका साथी